---Advertisement---

iQOO 15R Global Launch Confirmed: 8GB RAM और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ होगा धमाकेदार एंट्री

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iQOO 15R

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

iQOO 15 सीरीज में कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल पेश किए हैं। इस सीरीज में स्टैंडर्ड iQOO 15 के बाद अब iQOO 15 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कंपनी कर रही है। लेकिन इसी के साथ ग्लोबल मार्केट में एक और फोन लॉन्च होने जा रहा है जो iQOO 15R होने वाला है।

ऐसा इसलिए क्योंकि, iQOO 15R का लॉन्च कंपनी ने भारत में भी कंफर्म कर दिया है। फोन को Amazon पर टीज किया गया है। लेकिन इसी बीच ग्लोबल मॉडल को महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है जहां इसकी रैम और प्रोसेसर के डिटेल्स मिलते हैं।

iQOO 15R Features

iQOO 15R ग्लोबल मॉडल जल्द ही बाजारों में लॉन्च होने वाला है। जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले ही गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि मॉडल नम्बर I2508 के साथ लिस्ट किए गए iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 2,590 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 8,423 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

फीचरडिटेल
स्मार्टफोन नामiQOO 15R (Global Model)
मॉडल नंबरI2508
लॉन्च स्टेटसजल्द ग्लोबल लॉन्च
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Gen 5
Geekbench सिंगल कोर स्कोर2,590
Geekbench मल्टी कोर स्कोर8,423
रैम8GB (अन्य वेरिएंट्स संभव)
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 (Out of the Box)
संभावित रीब्रांडiQOO Z11 Turbo
डिस्प्ले साइज (लीक)6.59 इंच
डिस्प्ले टाइपAMOLED
रिफ्रेश रेट144Hz

iQOO 15R में 8GB रैम दिया जा सकता है। इसमें अन्य रैम वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि, ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर बेस्ड होने वाला है। खबर यह भी है कि यह हैंडसेट iQOO Z11 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है। जिसे कंपनी ने हाल ही में चीन में पेश किया था। iQOO Z11 से मिलते स्पेसिफिकेशंस iQOO 15R में आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फोन में यूजर्स को 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता सकता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है।

कैमरा

उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि, इस फोन में 200MP का मेन कैमरा भी दिया जा सकता है। जबकि, सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। कंपनी का यह फोन ग्लोबल मार्केट में 7,600mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO 15R

इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर देखने को मिल सकता है। संभावना यह है कि, फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसमें IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। iQOO 15 सीरीज में कंपनी एक हाईएंड मॉडल भी पेश करने वाली है।

फीचरiQOO 15 / iQOO 15R (संभावित)iQOO 15 Ultra (लीक)
सीरीजiQOO 15 SeriesiQOO 15 Series
लॉन्च मार्केटग्लोबलचीन
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 (संभावित)Snapdragon 8 Elite Gen 5
डिस्प्लेAMOLED (संभावित)6.85-इंच 2K LTPO OLED
रिफ्रेश रेट144Hz (लीक)165Hz
मेन कैमरा200MP (संभावित)50MP + पेरिस्कोप टेलीफोटो
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी7,600mAh
फास्ट चार्जिंग100W
फिंगरप्रिंट सेंसरअल्ट्रासोनिक (संभावित)
प्रोटेक्शनIP69 रेटिंग (संभावित)
पोजिशनिंगफ्लैगशिपसीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल

iQOO 15 Ultra को चीन में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी ने यह दावा किया है कि, यह फोन इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेखक की राय

  • iQOO 15R एक पावरफुल और फीचर-पैक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में उभर सकता है।
  • Geekbench स्कोर इसके हाई परफॉर्मेंस की ओर इशारा करते हैं।
  • Android 16 और बड़ी बैटरी इसे फ्यूचर-रेडी डिवाइस बना सकती है।
  • अब नजर इसके भारत लॉन्च और कीमत पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment