---Advertisement---

Flipkart-Amazon नहीं यहां सस्ते में मिल रहा है iPhone 16 Plus, जानें कीमत और डील

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone 18 Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी काफी लंबे समय से किसी नए आईफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो आप सही जगह आए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस समय बड़ी स्क्रीन वाले iPhone 16 Plus पर सबसे जबरदस्त ऑफर मिल रहा है लेकिन ये डील Flipkart-Amazon पर नहीं बल्कि विजय सेल्स पर उपलब्ध है। जहां से आप इस डिवाइस पर हजारों रुपये की छूट आसानी से पा सकते हैं। ध्यान दें, यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। इसलिए ये डील बिलकुल भी मिस न करें।

iPhone 16 Plus पर डिस्काउंट

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, एप्पल ने iPhone 16 Plus को भारत में 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। लेकिन अभी आप इस डिवाइस को बिना किसी बैंक ऑफर के विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर आसानी से केवल 71,890 रुपये में खरीद सकते हैं।

इसका मतलब यह हुआ कि, इस फोन पर फिलहाल 18,010 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी दिया जा रहा है। जिससे आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर पा सकते हैं।

iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स

बात करें फोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो, iPhone 16 Plus में आपको पावरफुल एप्पल का A18 चिपसेट देखने को मिल जाएगा। इसी के साथ Apple के इस फोन में इंटेलिजेंस फीचर्स भी मिलेगा। फोन में 6.7-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वहीं, इस डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है। इसी के साथ इस फोन में एल्यूमीनियम फ्रेम भी लगा हुआ है।

iPhone 16 Plus

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में धमाकेदार 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन में 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। जबकि, सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का कैमरा मिल जाएगा। बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर अभी तक यह दावा किया गया है कि इस फोन को एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम आसानी से दे सकता है।

लेखक की राय

अगर आप लंबे समय से नया आईफोन लेने की सोच रहे हैं, तो iPhone 16 Plus पर चल रहा यह ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बड़ी डिस्प्ले, दमदार A18 चिपसेट, भरोसेमंद कैमरा और शानदार बैटरी बैकअप के साथ यह फोन प्रीमियम यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प है। विजय सेल्स पर मिल रही भारी छूट इसे और भी आकर्षक बनाती है।

यह भी पढ़ें Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment