---Advertisement---

Nothing Phone 4a Pro जल्द होगा लॉन्च: फीचर्स से लेकर संभावित कीमत तक जानें पूरी डिटेल

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Nothing Phone 4a Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Nothing Phone 4a Pro: नथिंग अब Phone 3 के बाद अपनी मिड-रेंज Phone 4a सीरीज को मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इसे लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि, पिछले साल की तरह ही इस सीरीज में दो डिवाइस देखने को मिल सकते हैं जिसे Phone 4a और Phone 4a प्रो के नाम से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉन्च को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 4a Pro के बारे कुछ जानकारी हासिल हुई है। रिपोर्ट्स से यह भी ओट चला है कि इसमें डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में डिवाइस कई अपग्रेड को ऑफर कर सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये डिवाइस अगले महीने मार्केट में दस्तक दे देगा। तो चलिए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में विस्तार से …

Nothing Phone 4a Pro कब तक होगा लॉन्च?

नथिंग के इस अपकमिंग Phone 4a Pro की ऑफिशियल लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लेकिन रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि ये डिवाइस मार्च के पहले हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि इस डिवाइस को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में लॉन्च किया जा सकता है, जो 2 मार्च को है।

Nothing Phone 4a Pro

Nothing Phone 4a Pro के स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 4a Pro फोन में 6.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ही इस फोन में यूजर्स को हाई 120Hz या 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। हालांकि, ये डिवाइस 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। वहीं, इस फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 या Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इस फोन में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल जाएगा।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.82-इंच AMOLED
रिफ्रेश रेट120Hz / 144Hz (संभावित)
पीक ब्राइटनेस3000 निट्स तक
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3 या Snapdragon 7 सीरीज
रैम12GB तक
स्टोरेज256GB
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) + 50MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी5,080mAh
चार्जिंग50W फास्ट चार्जिंग
प्रोटेक्शनIP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस

फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। डिवाइस में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। सामने की तरफ भी इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 5,080 mAh की बैटरी और 50W का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल सकती है।

Nothing Phone 4a Pro की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone 4a Pro की कीमत लगभग 35,000 रुपये होने की उम्मीद है।

लेखक की राय

Nothing Phone 4a Pro मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है। दमदार AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप इसे प्रीमियम फील देता है। अगर कीमत 35 हजार के आसपास रहती है, तो यह फोन युवाओं और परफॉर्मेंस लवर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment