Realme ने कुछ समय पहले Realme P4 Power 5G फोन को मार्केट में पेश किया था। जिसे कंपनी ने मैसिव 10,001mAh बैटरी के साथ लॉन्च की थी। इसके बाद अब कंपनी एक बजट फोन पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, रियलमी ने ऑफिशियली ये अनाउंस किया है कि वो 20 फरवरी, 2026 को रियलमी P4 लाइट 4G लॉन्च करने जा रही है जो भारत में P सीरीज लाइनअप को बढ़ाएगा।
आने वाला स्मार्टफोन बैटरी लाइफ और स्लिम फॉर्म फैक्टर पर ध्यान करते हुए, युवा कस्टमर्स को टारगेट करने के लिए योजना बनाई गई है। तो चलिए जानते हैं कि फोन में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है…
realme P4 Lite 4G के खास स्पेसिफिकेशन्स
बात करें फोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो, Realme P4 लाइट 4G में आपको सबसे खास इसकी बड़ी 6300mAh बैटरी मिलेगी, जिसके बारे में रियलमी ने यह कहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं, ये डिवाइस स्लिम प्रोफाइल के साथ आ सकता है, जिसकी मोटाई 7.94mm हो सकती है। रियलमी ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन बॉक्स के साथ चार्जर भी देगा।
मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ऑक्टा-कोर चिपसेट
इसके साथ ही Realme में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट देखने को मिल सकता है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो इस फोन में IP54 की रेटिंग मिली है। जो धूल और पानी के छींटों से बेसिक प्रोटेक्शन देगा। इसी के साथ ही इस स्मार्टफोन में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी ऑफर भी दिया गया है।
कंपनी ने स्क्रीन के लिए 90 Hz रिफ्रेश रेट भी कन्फर्म किया है और इसमें 6.67 इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलने की उम्मीद है जो हमने रियलमी C71 में देखी थी।
बेहतर सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

Realme P4 लाइट 4G में यूजर एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए कई AI-ड्रिवन फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। डिवाइस में सर्कल टू सर्च फीचर भी दिया गया है। जो जल्दी जानकारी पाने के लिए एक शानदार टूल है।
इसके साथ ही इस फोन में यूजर्स को AI फोटो एनहांसमेंट मिल जाएगा। जिससे इमेज क्वालिटी और भी बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में नॉइज रिडक्शन के लिए कॉल 2.0 मिल जाएगा। जो कॉल के दौरान ऑडियो क्लैरिटी को और भी बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
लेखक की राय
- बड़ी बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत हो सकती है।
- स्लिम डिजाइन के साथ 6300mAh बैटरी आकर्षक कॉम्बिनेशन है।
- अगर कीमत किफायती रखी गई तो यह युवाओं के बीच लोकप्रिय हो सकता है।
- लॉन्च के बाद इसकी असली कीमत और परफॉर्मेंस पर नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे












