iQOO Z11x 5G: iQOO Z11 Turbo को हाल ही में चीन में नए Z11 लाइनअप के पहले मॉडल के तौर पर मार्केट में पेश किया गया था। पहले की रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है कि, चीनी स्मार्टफोन मेकर इस सीरीज के हिस्से के तौर पर नए मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
हाल ही में, एक iQOO फोन को ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। अब, टेक फर्म ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि, iQOO Z11x 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा, फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब कंपनी की वेबसाइट पर लाइव है, जिसमें इसके डिजाइन, चिपसेट और प्राइस रेंज के साथ-साथ दूसरी खास डिटेल्स का खुलासा किया गया है।
iQOO Z11x 5G में MediaTek का Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर होगा
चीनी स्मार्टफोन मेकर ने यह कंफर्म कर दिया है कि iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। वीवो सब-ब्रांड की वेबसाइट पर जल्द ही लॉन्च होने वाले हैंडसेट के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट से यह जानकारी मिली है कि, यह देश में iQOO इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोसाइट के डिस्क्लेमर सेक्शन के मुताबिक, कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट भारत में 23,000 रुपये से कम कीमत वाला ‘सबसे तेज स्मार्टफोन’ होगा।
ये तय हो गया है कि इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का ये भी दावा है कि iQOO Z11x 5G ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन से ज्यादा पॉइंट्स मिला है। इतना ही नहीं, इसमें यूजर्स को कम से कम 8GB RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। ये फोन एक अनस्पेसिफाइड एंड्रॉयड-बेस्ड OriginOS वर्जन पर काम करेगा।

iQOO Z11x 5G में आपको एक डुअल कैमरा यूनिट, एक LED फ्लैश और पीछे एक रिंग लाइट देखने को मिलेगी, जो एक स्क्वायर कैमरा आइलैंड के अंदर होगी। इसी के साथ इसमें एक फ्लैट बैक पैनल भी दिया गया है। ध्यान दें, ये सिम ट्रे स्लॉट फोन के बाईं ओर देखने को मिलेगा। ये कम से कम एक ग्रीन कलर के ऑप्शन में मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, iQOO Z11x 5G के गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखे जाने के तुरंत बाद आया है। हैंडसेट को Mali-G615 MC2 GPU के साथ लिस्ट किया गया था। इसी के साथ इस फोन को OpenCL टेस्ट में 1,057 पॉइंट्स (सिंगल कोर), 2,704 पॉइंट्स (मल्टी कोर), और 3,050 पॉइंट्स स्कोर मिला है। खबर यह भी है कि इसमें चार एफिशिएंसी कोर होंगे, जिनकी क्लॉक स्पीड 2GHz होगी, और चार परफॉर्मेंस कोर होंगे, जो 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड देंगे।
लेखक की राय
iQOO Z11x 5G मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ मजबूत दावेदारी पेश करता दिख रहा है।
Dimensity 7400 Turbo और 10 लाख+ AnTuTu स्कोर इसे गेमिंग यूजर्स के लिए आकर्षक बना सकते हैं।
अगर कंपनी 23 हजार से कम कीमत रखती है, तो यह सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगा।
हालांकि असली तस्वीर लॉन्च और रियल-लाइफ यूसेज के बाद ही साफ होगी।
यह भी पढ़ें: अब और भी किफायती! Motorola Edge 50 Pro मिल रहा ₹12,000 डिस्काउंट के साथ













