---Advertisement---

Honor 600 Lite हुआ लॉन्च: 6520mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Honor 600 Lite

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Honor ने गुरुवार को Honor 600 Lite को पेश किया है। वहीं, इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 Elite का इस्तेमाल किया गया है। Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

वहीं, इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Honor 600 Lite में 6,520 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

Honor 600 Lite का प्राइस

इस स्मार्टफोन के आपको 12 GB का RAM और 256 GB का स्टोरेज एकमात्र वेरिएंट का मलेशिया में प्राइस MYR 1,299 (लगभग 30,200 रुपये) का है। Honor 600 Lite को Desert Gold और Velvet Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री की जाएगी।

Honor 600 Lite के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच का फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले और 120 Hz का रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 800 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और APL मोड में 6,500 निट्स की ब्राइटनेस मिल जाएगा। इसके डिस्प्ले के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।

 Honor 600 Lite

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 Elite और Mali-G610 MC2 GPU है। Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, Beidou, GPS, NFC, OTG और USB Type-C का पोर्ट देखने को मिल जाएगा। वहीं, इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और ग्रेविटी सेंसर देखने को मिल जाएगा। वहीं, Honor 600 Lite में 6,520 mAh की बड़ी बैटरी और 45 W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस स्मार्टफोन का साइज 157.43 x 75.35 x 7.34 mm और भार लगभग 180 ग्राम का है। हाल ही में कंपनी ने नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 मार्केट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में डुअल LTPO डिस्प्ले 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।

लेखक की राय

अगर आप बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो Honor 600 Lite एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
6,520 mAh की बैटरी और 108MP कैमरा इसे इस सेगमेंट में काफी मजबूत बनाते हैं।
हालांकि भारत में लॉन्च और कीमत तय होने के बाद ही इसकी असली प्रतिस्पर्धा का पता चलेगा।
कुल मिलाकर यह फोन स्टाइल, बैटरी और कैमरा का संतुलित पैकेज नजर आता है।

यह भी पढ़ें: Blackview Xplore 1 ने सबको चौंकाया! नेटवर्क नहीं फिर भी कॉलिंग, 20000mAh बैटरी और 16GB RAM

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment