Apple कथित तौर पर इस साल iPhone 18 सीरीज को मार्केट में उतारने की योजना बना रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अगर लीक्स और अफवाहों की माने तो, आगामी आईफोन के बारे में खुलासा होना भी स्टार्ट हुआ है। हालांकि, हर साल टेक दिग्गज आईफोन के फीचर्स में बदलाव के साथ कीमत में भी बढ़ोतरी करता है।
अगर आप पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए आईफोन 17 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो, यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि रिटेल स्टोर विजय सेल्स पर बेहतरीन डील मिल रही है। आइए iPhone 17 पर मिलने वालै ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 17 Price & Offers
iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 78,990 रुपये में उपलब्ध है। जबकि यह आईफोन बीते साल सितंबर में 82,900 रुपये में मार्केट में पेश किया गया था। जबकि, बैंक ऑफर की बात की जाए तो एचएसबीसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 4500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 74,490 रुपये हो जाएगी।
iPhone 17 Specifications
iPhone 17 में आपको 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 2622×1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3 हजार निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। खास बात यह है कि, इस आईफोन में Apple का A19 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं यह आईफोन आपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 17 में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो, iPhone 17 के रियर में आपको f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल जाएगा। जबकि, इसमें सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।
लेखक की राय
- अगर आप नया आईफोन लेने की सोच रहे हैं तो मौजूदा ऑफर में iPhone 17 एक अच्छा सौदा साबित हो सकता है।
- बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत पहले से काफी कम हो जाती है।
- A19 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले इसे परफॉर्मेंस और स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए मजबूत बनाते हैं।
- हालांकि अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं तो आने वाली iPhone 18 सीरीज का इंतजार भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती














