Samsung Galaxy S26 Series: दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज की भारत में बिक्री स्टार्ट हो गई है। देखा जाए तो, पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Samsung Galaxy S26 Series को मार्केट में पेश किया गया था। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं।
Samsung Galaxy S26 Series का प्राइस
इस सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 87,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 1,07,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26+ के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है।
Samsung Galaxy S26 Series सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,39,999, 12 GB + 512 GB का 1,59,999 रुपये और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का 1,89,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को White, Sky Blue, Cobalt Violet और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S26+ को Cobalt Violet और Black कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में क्रमशः 6.3 इंच फुल HD+ और 6.7 इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। देखा जाए तो, Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले ( 3,120 × 1,440 पिक्सल्स) है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं, इसमें Corning Gorilla Armor 2 का प्रोटेक्शन देखने को मिल जाएगा।
वहीं, Samsung Galaxy S26 Ultra में Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में सैमसंग का Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड हैं जो One UI 8.5 पर काम करता है। वहीं इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Call Screen, Photo Assist और Creative Studio जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेखक की राय
Samsung की Samsung Galaxy S26 Series प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है। दमदार प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ यह Samsung Galaxy S26 Series परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों के मामले में यूजर्स को आकर्षित कर सकती है।
खासतौर पर Galaxy S26 Ultra का 200 मेगापिक्सल कैमरा और पावरफुल चिपसेट इसे फ्लैगशिप यूजर्स के लिए खास बनाता है। हालांकि इसकी कीमत प्रीमियम है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से यह हाई-एंड स्मार्टफोन बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा दे सकता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 16e Price Drop: दिसंबर में सबसे सस्ता हुआ iPhone 16e, यहां देखें नया रेट














