Motorola ने अपनी Edge 70 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion Plus को लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो,इस स्मार्टफोन की काफी स्पेसिफिकेशन्स बिल्कुल Edge 70 Fusion जैसी ही है। लेकिन, कंपनी ने कैमरा सेटअप को पहले की अपेक्षा अपग्रेड किया है। मोटोरोला के इस फोन में 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Motorola Edge 70 Fusion+ की कीमत
Motorola Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन को ब्राजील में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ BRL 2,969 (करीब 52,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। देखा जाए तो, मोटोरोला का यह फोन Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में लाया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion+ की खूबियां
Motorola Edge 70 Fusion Plus में यूजर्स को 6.8-इंच का 1.5K (1,272×2,772 पिक्सल) Super HD AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और यह HDR10+ को सपोर्ट करता है। देखा जाए तो, इस फोन को Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Adreno 810 GPU, 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम Hello UI सॉफ्टवेयर पर रन करता है।
Motorola Edge 70 Fusion Plus में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल जाएगा। देखा जाए तो, इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसमें यूजर्स को प्राइमरी सेंसर Sony LYTIA 710 का लेंस मौजूद है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलिटी और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। प्राइमरी लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह 3X ऑप्टिकल जूम और 10X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion Plus में आपको 5,200mAh की बरी बैटरी मिलेगी। जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, Bluetooth 6.0, NFC, Wi-Fi 6E, GPS और USB Type-C पोर्ट के साथ मार्केट में पेश किया गया है। खास बात यह है कि, इस फोन में आपको डुअल सिम Nano SIM और eSIM का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग सपोर्ट करता है।
लेखक की राय
Motorola Edge 70 Fusion Plus दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले के साथ एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में सामने आया है। इसमें दिया गया Sony LYTIA 710 कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और बड़ी बैटरी इसे परफॉर्मेंस के मामले में भी मजबूत बनाते हैं। ऐसे में यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो स्टाइल, कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस एक साथ चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 4 हुआ 50,000 रुपये तक सस्ता, यहां मिल रही है जबरदस्त बचत














