Samsung ने बीते साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का फैन एडिशन Samsung Galaxy S25 FE पेश किया था। अगर आप अब भी इस स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस वक्त Galaxy S25 FE पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। आइए Samsung Galaxy S25 FE पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE Price & Offers
Samsung Galaxy S25 FE के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 50,200 रुपये लिस्ट है, जबकि बीते साल सितंबर में इस फोन को 59,999 रुपये में पेश किया गया था। बात करें बैंक ऑफर की तो Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर आपको 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) भी मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 48,700 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन 11,299 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 FE Specifications & Features
Samsung Galaxy S25 FE में आपको 6.7 इंच की फुल एचडी+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल जाएगी। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले विजन बूस्टर और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गयाहै। इस फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।
यह 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

बात करें कैमरा सेटअप की तो Galaxy S25 FE के रियर में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा देखने को मिल जाएगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। गैलेक्सी एस25 का फैन एडिशन गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन, डिस्प्ले क्वालिटी होगी और भी दमदार











