---Advertisement---

₹13,000 सस्ता हुआ Google Pixel 9a, 48MP कैमरा वाले फोन पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Google Pixel 9a

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google का पॉपुलर Pixel स्मार्टफोन Google Pixel 9a लगभग एक साल पहले मार्केट में पेश हुआ था। लेकिन अब इस फोन को डिस्काउंट प्राइस के साथ अपना बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फोन को वर्तमान में ऑनलाइन खरीदने पर भारी छूट मिल सकती है जिसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना होगा।

फोन के एमआरपी पर सीधा डिस्काउंट तो है ही, इसके अलावा एक बैंक ऑफर लगाकर इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीद कर अपना बना सकते हैं। फोन में 5100mAh की विशाल बैटरी है। Google Tensor G4 चिपसेट की पावर इसमें मिलती है। इस धांसू फोन को बड़े डिस्काउंट के साथ कैसे खरीदें, आइए आपको बताते हैं।

Google Pixel 9a Discount Price Best Deal

Google Pixel 9a स्मार्टफोन को इस समय आप सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन का MRP 49,999 रुपये है लेकिन विजय सेल्स ने इस फोन को 20% डिस्काउंट के साथ 39,999 रुपये में लिस्ट किया है। इसका मतलब यह है कि, एमआरपी से यह 10 हजार रुपये सस्ते में लिस्टेड है। लेकिन यहीं पर ऑफर खत्म नहीं होता है। फोन के साथ कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है।

Google Pixel 9a Bank Offer Price Discount

Google Pixel 9a को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा डिस्काउंट मिल जाएगा। वहीं इस फोन को अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो इस पर 3000 रुपये तक की एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन को पूरे 13000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आप खरीद सकते हैं।

Google Pixel 9a Specifications

Google Pixel 9a में यूजर्स को 6.3 इंच (1.080×2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। Google का यह भी कहना है कि इसे सात साल तक OS और सुरक्षा अपडेट दिया जाएगा। स्मार्टफोन Tensor G4 चिप से लैस किया गया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ लैस है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है।

Google Pixel 9a

Pixel 9a स्मार्टफोन में आपको 1/2-इंच सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे मिलेगा। यह 8x तक सुपर रेज जूम को भी सपोर्ट करता है। इतना भी नहीं, इस फोन में सेटअप के लिए 120 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।

Pixel 9a में आपको 5,100mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी। जो Google के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देती है। हालांकि, इसे लेकर Google का यह कहना है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड चालू होने पर 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

यह भी पढ़ें: Jio और Airtel के सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान: 160 रुपये से भी कम में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment