---Advertisement---

₹44,000 सस्ता Vivo का 50MP ट्रिपल कैमरा फोन! 120W चार्जिंग के साथ मिल रहा जबरदस्त ऑफर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo X90 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा छूट मिल रहा है। फोन को वीवो ने 2022 में पेश किया था। यह अपने समय के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है जो धांसू कैमरा फीचर्स से लैस होकर आता है। खास बात यह है कि, इस फोन पर 44 हजार रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। जो कि इस पर अबतक की सबसे बड़ी छूट कही जा सकती है।

Amazon ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें Vivo V2 Imaging Chip लगी है जिससे यह फोन एक धांसू कैमरा डिवाइस बन जाता है। इसमें बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर के बारे में।

Vivo X90 Pro Discount Price Offer

Vivo X90 Pro को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन की किलर देखा जाए तो 91,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन 46 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। जिसके बाद फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रह जाती है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 42 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको एक ऑफर का सहारा लेना होगा।

Vivo X90 Pro Bank Offer Discount

Vivo X90 Pro स्मार्टफोन को अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के तहत EMI से खरीदते हैं तो फोन पर 2500 रुपये तक की एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इसके मतलब ये हुआ कि, इस फोन पर कुल मिलाकर 44,500 रुपये तक का डिस्काउंट यहां मिल रहा है। यह इस फोन पर मिलने वाला अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है।

Vivo

Vivo X90 Pro Specifications

Vivo X90 Pro में यूजर्स को 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 1260 x 2800 पिक्सल FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ उपलब्ध है। जबकि, इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है और 1300 निट्स की ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। वहीं, वीवो के X90 Pro में 4870 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी यहां दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है।

Vivo X90 Pro के रियर में आपको 50.3 मेगापिक्सल Sony IMX989 1-inch सेंसर देखने को मिल जाएगा। इसमें f/1.75 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट भी मिलेगा। जबकि, दूसरा कैमरा 50MP Sony IMX758 सेंसर है जो पोर्ट्रेट लेंस है। इसमें OIS के साथ 2X ऑप्टिकल जूम भी दिया गया है। तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 सेंसर है जो इसका अल्ट्रावाइड सेंसर है। जबकि, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 164.1 x 74.5 x 9.3 mm हैं और वजन 214.9 ग्राम है।

लेखक की राय

  • इतनी बड़ी छूट के बाद यह फोन अब एक “वैल्यू फॉर मनी फ्लैगशिप” बन गया है।
  • कैमरा क्वालिटी आज भी कई नए फोन को टक्कर देती है।
  • परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड इसे और मजबूत बनाती है।
  • अगर बजट 50 हजार के आसपास है, तो यह डील मिस करना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: Blackview Xplore 1 ने सबको चौंकाया! नेटवर्क नहीं फिर भी कॉलिंग, 20000mAh बैटरी और 16GB RAM

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment