Nothing ने फिलहाल इस बात की जानकारी दी है कि उसका आने वाला फोन Nothing Phone 3 जुलाई 2025 में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ इस कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन का टीजर भी पोस्ट कर दिया है।
जिसमें आप यह स्पष्ट रूप से देख सकते है कि एक टेक्सचर्ड, ब्रेल बटन के साथ एक क्लोज अप इमेज है। जिससे यह पता चलता है कि स्मार्टफोन को काफी शानदार तरीके से बनाया गया है। चलिए जानते हैं Nothing Phone (3) के बारे में विस्तार से…
Nothing Phone 3 की कीमत
Nothing Phone 3 में आपको ड्यूल टोन फिनिश भी देखने को मिलेगा। जो कि CMF Phone 2 Pro के व्हाइट और ऑरेंज कलर के वेरिएंट में नजर आया था। इसे लेकर Nothing के CEO कार्ल पेई ने पहले ही बताया था कि Nothing Phone 3 नथिंग का पहला two फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसे लेकर लोगों के बीच क्रेज काफी है। और इस फोन में आपको प्रीमियम क्वालिटी दमदार परफॉर्मेंस अपग्रेड और भी सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
फ़ीचर | विवरण |
---|---|
मॉडल | Nothing Phone 3 |
संभावित लॉन्च डेट | जुलाई 2025 |
डिज़ाइन | ग्लास बैक, LED स्ट्रिप्स (टीज़र में खुलासा) |
प्रोसेसर | AI फीचर्स के साथ अपग्रेडेड चिपसेट (अभी घोषित नहीं) |
रैम और स्टोरेज | 12GB RAM + 256GB स्टोरेज (स्टार्टिंग वेरिएंट) |
यूके कीमत (संभावित) | 800 GBP (लगभग ₹90,510) |
Nothing Phone (2) यूके कीमत | 629 GBP (लगभग ₹71,185) |
Nothing Phone (2) भारत कीमत | ₹49,999 |
भारत में संभावित कीमत | ₹55,000 – ₹60,000 (अनुमानित) |
अन्य फीचर्स | AI इंटीग्रेशन, यूनिक LED डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा और UI |
अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने यह भी कहा कि Nothing Phone 3 की कीमत UK में 800 GBP (लगभग 90,510 रुपये) होगी। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि Nothing Phone (2) के फोन में 12GB + 256GB स्टोरेज था जिसकी कीमत लगभग 71,185 रुपए थी।

वही इस फोन की भारत में कीमत लगभग 49,999 थी। यह फोन पूरी तरह से AI फीचर से लैस है।Nothing Phone 3 में आपको 12GB + 256GB स्टोरेज मिलेगा। जो कि इसका शुरुवाती वेरिएंट हैं। और आने वाले कुछ हफ्ते के अंदर में हमें इस फोन के डिजाइन और लॉन्च के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Nothing Phone 3 Features
Nothing Phone (3) फोन एकदम शानदार है। और आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, इस फोन को लेकर यह भी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। और खास बात यह है कि इस फोन के डिस्प्ले में आपको होल पंच कटआउट भी आसानी से मिल सकता है। Nothing Phone (3) की स्क्रीन का बेजल्स काफी पतला होगा।
फ़ीचर | विवरण |
---|---|
मॉडल | Nothing Phone 3 |
संभावित लॉन्च | जुलाई 2025 |
डिस्प्ले | होल-पंच कटआउट के साथ AMOLED, स्लिम बेजल्स |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 |
कैमरा (रियर) | टेलीफोटो कैमरा (ब्रांड के लिए पहला), अन्य सेंसरों की जानकारी प्रतीक्षित |
फ्रंट कैमरा | जानकारी जल्द उपलब्ध होगी |
रैम/स्टोरेज | 12GB RAM + 256GB स्टोरेज (संभावित) |
eSIM सपोर्ट | हां (संभावित) |
चिपसेट तुलना | Phone (2): Snapdragon 8+ Gen 1, Phone (3): Snapdragon 7s Gen 3 |
अन्य फीचर्स | यूनिक Glyph लाइटिंग, Nothing OS, AI इंटीग्रेशन |
कीमत (संभावित) | यूके: £800 (₹90,510 के करीब), भारत में ₹55,000–₹60,000 अनुमानित |
इस फोन का भी प्रोसेसर काफी तगड़ा होने वाला है। जिसमें आपको Snapdragon 7s Gen 3 का प्रोसेसर मिल सकता है। जानकारी मिली है कि पिछले साल जो फोन लॉन्च हुआ था वह उसी की तरह मिलता जुलता होगा यानी कि वही सक्सेसर होगा। जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 का प्रोसेसर है।
यह भी पढ़े: Vivo T3 Pro 5G ₹5,000 से ज्यादा सस्ता! 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स