iQOO अपना जलवा भारत में बरकरार रखा हुआ है। वहीं दूसरी ओर iQOO Z10 Lite 5G भारत में बहुत जल्द लांच किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अप्रैल में लॉन्च की गई कम्पनी की Z10 सीरीज में जोड़ दिया जाएगा। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि नए स्मार्टफोन में 6000 mAh की शानदार बैटरी देखने को मिल सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, iQOO ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट करके बताया कि iQOO Z10 Lite 5G को 18 जून को देश में पेश कर दिया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने यह दावा किया कि स्मार्टफोन कि सेगमेंट में आपको सबसे बड़ी बैटरी मिलने वाली है। वहीं दूसरी ओर अमेजॉन पर iQOO Z10 Lite 5G फोन को लेकर माइक्रोसाइट लाइव तैयार कर दिया गया है।
iQOO Z10 Lite 5G Features, Specifications
खास बात यह है कि इस फोन का प्राइस ₹10000 से भी कम हो सकता है। इसी के साथ कंपनी ने यह भी बताया कि अलग-अलग सीरीज में आपको अलग-अलग mAh की बैटरी दी जाएगी जिससे कि आपका बैटरी बैकअप और भी ज्यादा शानदार हो जाएगा। जैसे iQOO Z10 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। iQOO Z10 में 7,300 mAh और Z10x में 6,500 mAh बैटरी मिल जाएगी।
फीचर | विवरण |
---|---|
लॉन्च डेट | 18 जून 2025 |
बैटरी कैपेसिटी | 6000mAh |
कैमरा सेटअप | डुअल रियर कैमरा |
डिज़ाइन | पिल शेप कैमरा मॉड्यूल, वर्टिकल लेंस |
बटन और पोर्ट्स | राइट साइड वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन, टॉप स्पीकर ग्रिल |
अनुमानित कीमत | ₹10,000 से कम |
iQOO Z10 बैटरी | 7300mAh |
iQOO Z10x बैटरी | 6500mAh |
iQOO Z10x कीमत | ₹13,499 (6GB + 128GB) |
iQOO Z10 कीमत | ₹21,999 (8GB + 128GB) |
बात की जाए iQOO Z10 Lite 5G फोन कैमरा सेटअप को तो इसमें आपके और भी खास फीचर्स मिल जाएगा। इस फोन में आपको रियल पैनल के ऊपर दाएं कोने पर टाइल शॉप वाला कैमरा माड्यूल मिल जाएगा जिसमें आपको दो सर्कुलर कैमरा दिखाई देगा।

इसी के साथ आपको इसके ऊपर कोने पर स्पीकर ग्रिल भी दिखाई देगा और इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम और पावर बटन भी दिया गया है जिससे कि आप आसानी से ऑडियो वीडियो को सुन सके। iQOO Z10x 5G में अगर आप 6GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते है तो इसकी कीमत आपको 13,499 रुपये पड़ेगी। लेकिन अगर आप 8GB प्लस 128 जीबी वेरिएंट के फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 21,999 खर्च करने पड़ेंगे।
iQOO Z10 Lite 5G Camera,बैटरी
Model | Processor | Battery | Rear Camera | Front Camera | Fingerprint Sensor | Display | |
---|---|---|---|---|---|---|---|
iQOO Z10 | Snapdragon 7s Gen 3 | 7,300 mAh | 50MP Dual | 8MP | In-display | – | |
iQOO Z10x | MediaTek Dimensity 7300 | 6,500 mAh | 50MP Dual | 8MP | Side-mounted | – | |
iQOO Neo 10R | Snapdragon 8s Gen 3 | 6,400 mAh (80W fast charging) | 50MP Dual | 8MP | In-display | 6.78-inch AMOLED, 1.5K resolution |
फोन में आपको एक तगड़ा प्रोसेसर मिल जाएगा। जो Snapdragon 7s Gen 3 और MediaTek Dimensity 7300 है। लेकिन रुकिए आपको यहां 6500 mAh की बैटरी मिल जाएगी। इसी के साथ आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मिल जाएगा। बात की जाए सेल्फी और फ्रंट कैमरे की तो यहां भी आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा जिससे कि आप वीडियो कॉल भी आसानी से कर पाएंगे।
इस फोन की खास बात यह है कि सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको इन डिस्पले फिंगर प्रिंट भी मिल जाएगा। देखा जाए तो यह फोन बेहद शानदार है और इस फोन का सभी यूजर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो अगर आप कोई फोन नया खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा सा इंतज़ार कर लें क्योंकि, आपको इस कम कीमत में बहुत बेहतरीन फोन मिलने वाला है।
यह भी पढ़े: गर्मी में फट सकता है आपका Laptop! बचने के लिए अभी अपनाएं ये जरूरी तरीका