2025 का साल Samsung ग्राहकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। क्योंकि इस साल कंपनी ने कई शानदार फोन को लॉन्च किया है। वहीं दूसरी तरफ आने वाले कुछ महीने के अंदर Samsung Galaxy Z Flip 7 FE जोरदार धमाका करने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रही हूं?
तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। जिसका नाम Samsung Galaxy Z Flip 7 FE है। इस फोन को लेकर उम्मीद यह लगाई जा रही है कि इसमें आपको कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और प्रोसेसर के बारे में…
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE लॉन्च से पहले डिटेल लीक
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
प्रोडक्ट नाम | Samsung Galaxy Z Flip 7 FE |
लॉन्च इवेंट | जुलाई 2025, Galaxy Unpacked इवेंट |
डिज़ाइन | फोल्डेबल फ्लिप डिज़ाइन |
कीमत (South Korea) | KRW 1 मिलियन (लगभग ₹61,800) |
कीमत (USA) | \$799 (लगभग ₹66,700) |
कैटेगरी | अब तक का सबसे सस्ता Samsung फ्लिप फोन |
संभावित फीचर्स | प्रीमियम फोल्डेबल टेक्नोलॉजी, Android, One UI |
टारगेट यूजर्स | बजट फ्रेंडली फोल्डेबल फोन चाहने वाले ग्राहक |
Samsung Galaxy Z Flip FE फोन को लेकर कई सारे लीक्स सामने आ चुके हैं । इस फोन को लेकर यह कयास लगाया जा रहा है कि इसे जुलाई में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा। आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही कीमत का खुलासा हो चुका है।

वहीं अगर आप कोई सस्ता फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो यह Samsung Galaxy Z Flip 7 FE फोन आपके बजट में होने वाला है।
Galaxy Z Flip 7 FE Price
रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार,Galaxy Z Flip 7 FE फोन की कीमत का पता चल गया है। आपको बता दे कि यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में KRW एक मिलियन यानी लगभग 61,800 में बिकेगा। वहीं अगर अमेरिका के मार्केट की बात की जाए तो वहां यह फोन 799 डॉलर मतलब की 66,700 में लॉन्च किया जाएगा। तो इन कीमतों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सैमसंग का फ्लिप फोन में सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है।
एक नहीं कई फोन होंगे लॉन्च
सूत्रों के अनुसार, सैमसंग के इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड में Samsung Galaxy Z Flip 7 FE फोन के साथ Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 को भी लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy Z Flip 7 FE फोन लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स के बारे में सारी जानकारी मिल चुकी है।
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
लॉन्च इवेंट | जुलाई 2025 (Galaxy Unpacked इवेंट) |
साथ में लॉन्च होने वाले डिवाइस | Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 7 |
स्टोरेज वेरिएंट्स | 128GB और 256GB |
प्रोसेसर | Exynos 2500 |
डिज़ाइन | Samsung का सिग्नेचर फोल्डेबल डिजाइन |
कवर डिस्प्ले | उपलब्ध होगी |
कीमत (अनुमानित) | ₹61,800 (KRW 1 मिलियन), \$799 (USA) |
टारगेट सेगमेंट | सस्ता फोल्डेबल फोन खरीदने वाले ग्राहक |
इस फोन को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में आपको तगड़ा प्रोसेसर देखने को मिलेगा जो Exynos 2500 चिपसेट है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फोन को वैसे ही बनाया गया जैसे बाकी SAMSUNG के फोल्डेबल फोन हैं।
यह भी पढ़ें- NxtQuantum के AI+ स्मार्टफोन्स होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart पर होगी बिक्री