Nothing Phone 3a एक शानदार फोन है। इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिलेंगे। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। क्योंकि, Amazon के वेबसाइट पर Nothing Phone 3a पर बंपर छूट मिल रहा है।
खास बात यह है कि कम कीमत के साथ आपको और भी कई ऑफर मिलने वाले हैं। जिससे आप इस फोन को और भी कम कीमत के साथ अपने घर ले जा सकते हैं। चलिए जानते हैं Nothing Phone 3a की कीमत के बारे में…
Nothing Phone 3a Offers, Discount
Nothing Phone (3a) एक शानदार फोन है। यह फोन ग्राहकों को बेहद पसंद आता है। कम कीमत के साथ इसमें आपको बेहतरीन फीचर्स और परफॉमेंस मिलने वाला है। Nothing Phone 3a में आपको 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा । इस वेरिएंट की कीमत Amazon पर लगभग 22,985 रूपये है l खास बात यह है कि इस फोन को बीते मार्च 2025 में मार्केट में पेश किया गया था।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| वेरिएंट | 8GB RAM + 128GB स्टोरेज |
| लॉन्च प्राइस (मार्च 2025) | ₹24,999 |
| अमेजन लिस्टिंग प्राइस | ₹22,985 |
| बैंक ऑफर | एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 7.5% (₹1000 तक) की छूट |
| डिस्काउंट के बाद कीमत | ₹21,985 |
| एक्सचेंज ऑफर | अधिकतम ₹21,600 तक की बचत |
| एक्सचेंज शर्तें | ऑफर फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा |
तब इसकी कीमत 24,999 रुपए थी l लेकिन अभी आप इस फोन को खरीदते हैं तो आपको बैंक से डिस्काउंट भी मिल जाएगा। अगर आप Nothing Phone 3a फोन को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 7.5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। मतलब कि 1000 रूपए तक जिससे इस फोन की कीमत 21,985 रुपए हो जाएगी। हालांकि आपको यहां पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
जिससे आप अपना 21,600 रुपए आसानी से बचा सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर की कीमत आपको तब ज्यादा अच्छी मिलेगी। जब आपके फोन की कंडीशन बेहतरीन हो इसके साथ आपके फोन का मॉडल क्या है? अगर ये दोनों अच्छा होगा तो आपको कीमत भी दमदार मिलेगी
Nothing Phone 3a Specifications
Nothing Phone 3a फोन में आपको एक शानदार डिस्प्ले मिल जाएगी जो कि 6.77 इंच है। यह स्क्रीन FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ तैयार किया गया है। इस फोन का रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल है। बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो आपको 30-120Hz देखने को मिल जाएगा। इस फोन में सैंपलिंग रेट भी दिया गया है जो 240Hz है।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले साइज | 6.77 इंच FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED |
| रेजोल्यूशन | 1080 x 2392 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 30Hz – 120Hz एडेप्टिव |
| टच सैंपलिंग रेट | 240Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 3000 निट्स |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 (4nm), ऑक्टा-कोर |
| GPU | एड्रेनो 720 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.1 |
| बैटरी | 5000mAh |
| चार्जिंग सपोर्ट | 50W फास्ट चार्जिंग |
Nothing Phone 3a में 3000 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। जिससे आप धूप में भी अपने फोन को आसानी से चला पाएंगे। यह फोन तगड़ा प्रोसेसर के साथ तैयार किया गया है। जो कि एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर है।

खास बात यह है कि यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बनाया गया है। जो कि OS 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है इसके साथ ही इस फोन में आपको एक बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 5000mAh है। जो 50 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Nothing Phone 3a कैमरा सेटअप
Nothing Phone 3a फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा और 8 MP KA अल्ट्रा वाइड लेंस जबकि 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल जाएगा। वहीं अगर फ्रंट यानी सेल्फी कैमरे की बात करें तो 32MP का शानदार कैमरा मिल जाएगा।
| कैमरा टाइप | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| प्राइमरी कैमरा | 50MP, f/1.88 अपर्चर, OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) |
| अल्ट्रा वाइड कैमरा | 8MP, f/2.2 अपर्चर, 114° फील्ड ऑफ व्यू |
| टेलीफोटो कैमरा | 50MP, 2x ऑप्टिकल ज़ूम + 30x डिजिटल ज़ूम |
| फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
जिससे आप अपने सभी पल को इस कैमरे में आसानी से कैद कर पाएंगे। इस फोन में अभी आपको कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिलेंगे। जैसे 5G, ड्यूल sim 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी इत्यादि।
यह भी पढ़ें:iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल: Apple का सबसे पतला iPhone भी नहीं टूटा!













