Redmi अपने यूजर्स को खुश करने के लिए एक बार फिर मार्केट में अपना दमदार फोन Redmi K80 Ultra को लॉन्च कर रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि, इस फोन में भी 7,410mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ लीक के अनुसार, आधे फीचर के बारे में सब कुछ पता चल गया है।
लेकिन अभी भी फोन के लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। Redmi K80 Ultra का यह शानदार फोन सर्कुलर रिंग कैमरा के साथ आएगा। जानकारी मिली है कि यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। चलिए जानते हैं Redmi K80 Ultra फोन के बारे में…
Redmi K80 Ultra के संभावित फीचर्स
Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन में तगड़ा प्रोफेसर का इस्तमाल किया गया है। जो कि MediaTek Dimensity 9400+ है। जानकारी के अनुसार, इसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि कंपनी की तरफ से इसमें D2 डेडिकेटेड डिस्प्ले चिप मिलेगा।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400+
- डेडिकेटेड चिप: D2 डिस्प्ले चिप के साथ बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस
- कूलिंग सिस्टम: अब तक का सबसे बड़ा 3D आइसलूप वेपर चेंबर
- डिस्प्ले: 6.83 इंच का फ्लैट डिस्प्ले
- बॉडी: मैटलिक फ्रेम और ग्लास फाइबर बैक पैनल
- कलर ऑप्शन: ब्लैक और ग्रीन

इस फोन में सबसे बड़ा 3D आइसलूप वेपर चेंबर दिया जा सकता है। इसमें आपको 6.83 इंच का डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं फोन की बॉडी मैटलिक होगी। जिसके बैक में ग्लास फाइबर पैनल मिल सकता है। जानकारी के अनुसार, यह फोन ग्रीन कलर में मिलेगा।
Redmi K80 Ultra बैटरी
Redmi K80 Ultra के फोन में आपको 7,410mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 100 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बनाया गया है जो HyperOS 2 पर काम करता है।
पोस्ट के अनुसार ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि स्कूल में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है इसके अलावा बात की जाए फोन में दो और कैमरे दिए जाएंगे। इस फोन में IP68 की रेटिंग मिली हुई है। जिससे यह फोन भीगने पर खराब नहीं होगा।
फीचर | विवरण |
---|---|
बैटरी | 7410mAh, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 बेस्ड HyperOS 2 |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9400+ |
कैमरा (रियर) | 50MP OIS प्राइमरी कैमरा + 2 अन्य कैमरे |
IP रेटिंग | IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस |
अन्य फीचर्स | D2 डिस्प्ले चिप, 3D आइसलूप वेपर चेंबर |
लॉन्च | सबसे पहले चीन में, भारत में Poco F7 Pro के रूप में संभावित |
डिस्प्ले | 6.83 इंच फ्लैट डिस्प्ले |
बॉडी और डिज़ाइन | मेटल फ्रेम, ग्लास फाइबर बैक पैनल |
कलर ऑप्शन | ब्लैक और ग्रीन |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिलहाल Redmi का यह फोन अभी केवल चीन के बाजारों में पेश किया जाएगा। वहीं इस फोन को भारत में Poco F सीरीज के फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत में यह फोन Poco F7 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। लेकिन पोको बहुत जल्द स्टैंडर्ड मॉडल Poco F7 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50: ₹20,000 में 256GB 5G स्मार्टफोन, Flipkart पर भारी डिस्काउंट