Xiaomi बाजार में अपना दबदबा मचाने के लिए अपना नया फोल्डेबल स्माटफोन Xiaomi MIX Flip 2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात यह है इसमें आपको ट्रिपल कर्व फोल्डेबल AMOLED डिजाइन मिल जाएगा । उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फोन बेहद शानदार होने वाला है। तो चलिए जानते हैं Xiaomi MIX Flip 2 फोन के बारें में…
Xiaomi MIX Flip 2 Price
Xiaomi MIX Flip 2 फोन में आपको दमदार फीचर मिलने वाले हैं। वहीं फोन की कीमत की बात करें तो आप 12GB + 256GB वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत आपको 5999 yuan जिसका भारतीय मूल्य लगभग 71,615 रुपये, वहीं अगर आप 12GB + 512GB वेरिएंट को लेते हैं तो इसकी कीमत आपको 6499 yuan (लगभग 77,585 रुपये) पड़ेगी।
- 12GB + 256GB: ¥5999 (लगभग ₹71,615)
- 12GB + 512GB: ¥6499 (लगभग ₹77,585)
- 16GB + 1TB: ¥7299 (लगभग ₹87,135)
लेकिन 16GB + 1TB वेरिएंट को लेने पर इसकी कीमत (शेल व्हाइट और पर्पल) 7299 yuan (लगभग 87,135 रुपये) हैं। इस खान की सबसे खास बात यह है कि, 4 रंगों ने उपलब्ध है। जो कि व्हाइट, पर्पल, ग्रीन और चेकर्ड गोल्ड।

कलर ऑप्शन:
- व्हाइट
- पर्पल
- ग्रीन
- चेकर्ड गोल्ड
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि यह फोन बिक्री के लिए चीन के Xiaomi की ऑफिशल वेबसाइट और पार्टनर्स स्टोर पर शुरू की जाएगी। इस फोन में आपको 67 वॉट फास्ट चार्जिंग की दो पीस प्रोटेक्टिव केस मिलेगा।
Xiaomi MIX Flip 2 Specification
Xiaomi MIX Flip 2 स्मार्टफोन में आपको 6.86 इंच का फोल्डेबल 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगी। जो इस फोन पर चार चांद लगाता है। इस फोन का रेजोल्यूशन 2912×1224 पिक्सल है। बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 1–120Hz मिलेगा। फोन में पिक ब्राइटनेस की बात करें तो वह आपको 32,00 निट्स मिलेगी। वहीं फोन में HDR10+ और डॉल्बी विजन के साथ वेट टच सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
बात की जाए फोन के एक्सटर्नल डिस्प्ले की तो वह आपको 4.01 इंच का AMOLED डिस्पले मिलेगा। इसका रेजोल्यूशन 1392×1208 पिक्सल है, और 120Hz रिफ्रेश रेट है जो फोन को तगड़ा और बेहतरीन बनाता है इसी के साथ आपको इस फोन में 120Hz टच और 3200 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलेगा। जिससे आप धूप में भी अपने फोन को आसानी से चला सकते हैं और इसी के साथ इसमें HDR10+ भी जोड़ा गया है।
फीचर | विवरण |
---|---|
मेन डिस्प्ले | 6.86 इंच 1.5K फोल्डेबल AMOLED, 2912×1224 पिक्सल रेजोल्यूशन |
रिफ्रेश रेट (इनर) | 1–120Hz, 300Hz टच सैंपलिंग |
ब्राइटनेस (इनर) | 3200 निट्स पीक, HDR10+, डॉल्बी विजन, वेट टच सपोर्ट |
कवर डिस्प्ले | 4.01 इंच AMOLED, 1392×1208 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट (कवर) | 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच, HDR10+ |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
GPU | Adreno GPU |
रैम | 12GB / 16GB LPDDR5X |
स्टोरेज | 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 |
बैटरी | 5165mAh |
चार्जिंग | 67W वायर्ड, 50W वायरलेस |
OS | Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 |
बता दें कि, Xiaomi MIX Flip 2 फोन में जबरदस्त फीचर मिलेगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। इसमें आपको एड्रेनो GPU भी मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। इस फोन में आपको 16GB रैम से लेकर 256GB, 512GB, 1TB का स्टोरेज मिल जाएगा। इस फोन में आपको 5,165 mAh की बैटरी मिल जाएगी जो 67 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Camera Setup
फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा और 50 मेगापिक्सल का आपको अल्ट्रा वाइट कैमरा देखने को मिल जाएगा वही बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे के 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसी के साथ आपको कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिलेंगे जैसे ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट चार्जर।
कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
रियर कैमरा | 50MP Leica Summilux प्राइमरी (OIS के साथ) + 50MP अल्ट्रा वाइड (115° व्यू और मैक्रो फोकस) |
फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
कनेक्टिविटी | ड्यूल सिम 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, इंफ्रारेड ब्लास्टर, USB Type-C |
सेंसर | फिंगरप्रिंट, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, इंफ्रारेड रिमोट |
डाइमेंशन (अनफोल्ड) | 166.89 × 73.8 × 7.57 मिमी |
डाइमेंशन (फोल्ड) | 86.13 × 73.8 × 15.87 मिमी |
वजन | 199 ग्राम |
इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट के साथ कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
फोन के डाइमेंशन की बात करें तो आपको लंबाई 166.8mm मिलेगी और वही चौड़ाई 73.8mm है। बात की जाए मोटाई की तो 7.57mm मिलेगी। वही फोन को फोल्ड करने पर इसकी लंबाई 8 6.13mn हो जाएगी चौड़ाई 73.8mm हो जाएगी और मोटाई 15.8mm हो जाएगी और वजन फोन का कोई 199ग्राम होगा।
यह भी पढ़े: Slow Internet स्पीड को बढ़ाये, अपने फ़ोन में करे यह उपाय