आखिरकार आज वो दिन आ ही गया जिसका सभी को इंतज़ार था। POCO F7 5G फोन की बिक्री आज से यानी 1 जुलाई से भारत में शुरू हो गई है। यह एक दमदार स्मार्टफोन है। जिसमें आपको कई नए तगड़े फीचर मिलेंगे। POCO F7 5G में आपको 7,550mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
जो आपको लंबा बैटरी बैकअप देने में मदद करेगी। शानदार फोटो लेने के लिए आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि, इस फोन को 24 जून को लॉन्च किया गया है।
POCO F7 5G Price
POCO F7 5G फोन की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट पर होगी। इस फोन में आपको 12GB रैम और 256GB का स्टोरेज मिल जाएगा और बता दें कि, इस वेरिएंट की कीमत आपको 31,999 पड़ेगी। बात की जाए 12GB रैम प्लस 512GB स्टोरेज की तो इसकी कीमत आपको 33,999 रुपए पड़ेगा।
- Poco F7 5G का 12GB + 256GB वेरिएंट कीमत: ₹31,999
- Poco F7 5G का 12GB + 512GB वेरिएंट कीमत: ₹33,999
- यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा:
- फ्रॉस्ट व्हाइट
- साइबर सिल्वर एडिशन
- फैंटम ब्लैक

यह फोन कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ है। जिसमें आपको फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक कलर्स मिल जाएंगे। ई कॉमर्स साइट flipkart पर आपको ऑफर भी मिलेगा। अगर आप फोन का भुगतान Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 5% का कैश बैक मिलेगा। यहां आपको नॉन कॉस्ट EMI भी मिलेगा।
F7 5G के स्पेसिफिकेशंस
POCO F7 5G में आपको 6.83 इंच की शानदार डिसप्ले मिल जाएगी। जो AMOLED हैं। बात की जाए रिजॉल्यूशन पिक्सल्स की तो वह आपको 1,280×2,772 मिलेगा। फोन का रिफ्रेश रेट 120 Hz है। और पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स है। फोन के डिस्प्ले को मजबूत बनाने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.83-इंच AMOLED, 1280×2772 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| टच सैंपलिंग रेट | 2,560Hz |
| PWM डिमिंग | 3,840Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 3,200 निट्स |
| प्रोटेक्शन | कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास |
| चिपसेट | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 |
| RAM + स्टोरेज | 12GB LPDDR5X RAM, 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज |
| बैटरी (भारत) | 7,550mAh – 90W फास्ट चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग |
| बैटरी (ग्लोबल) | 6,500mAh – वही चार्जिंग फीचर्स |
| OS | Xiaomi HyperOS 2.0 (Android 15 बेस्ड) |
| अपडेट सपोर्ट | 3+ साल Android अपडेट, 4 साल सिक्योरिटी अपडेट |
| कैमरा (रियर) | 50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड |
| कैमरा (फ्रंट) | 20MP सेल्फी कैमरा |
| AI फीचर्स | Google Gemini, Circle to Search, AI Notes, AI Interpreter, AI Enhancements |
| थर्मल सिस्टम | AI टेंप्रेचर कंट्रोल, 3D IceLoop, 6,000mm² वेपर कूलिंग चैंबर |
| गेमिंग फीचर | WildBoost Optimization 3.0 |
| इन-डिस्प्ले सेंसर | फिंगरप्रिंट सेंसर |
| IP रेटिंग | IP66 + IP68 + IP69 (धूल और पानी से सुरक्षा) |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, USB Type-C |
| लॉन्च डेट (भारत) | 1 जुलाई 2025 |
| कीमतें | ₹31,999 (12GB+256GB), ₹33,999 (12GB+512GB) |
| कलर ऑप्शन | फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर, फैंटम ब्लैक |
इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको 7,550mAh का तगड़ा बैटरी बैकअप देता है जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 22.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने ऐसा दावा किया कि अगर आप इस फोन को कम चलाएंगे तो इसका बैटरी 2 दिन तक आराम से चल सकता है। इसी के साथ इसमें Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर प्रयोग किया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख से ज्यादा नंबर मिला है।
इस फोन में 6000 mm की वेपर कॉलिंग दी गई है। जिससे गेम खेलते वक्त भी आपका फोन गर्म नहीं होगा। Poco F7 फोन के कैमरा की बात करें तो आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। और इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा।
बात की जाए फ्रंट और सेल्फी कैमरे की तो आपको 20 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 15 के आधार पर बना है जो Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में 3 साल तक का एंड्राइड अपडेट और 4 साल तक का आपको सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold Phone की पहली झलक आई सामने, लॉन्च डेट भी हुई लीक













