Realme अपने शानदार फोन Realme Note 70T को बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है। वहीं इसमें Unisoc T7250 का प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें कि, पिछले साल Realme ने Note 60X को लॉन्च किया था। जिसमें Unisoc T612 प्रोसेसर का उपयोग किया गया था।
Realme Note 70T Features
Realme Note 70T की लिस्टिंग लिथुआनिया में एक रिटेलर की वेबसाइट पर की गई है। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस फोन में 4GB का RAM और 128GB का स्टोरेज मिल सकता है। बता दे कि Realme Note 70T में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा।
| फ़ीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले |
| रिज़ॉल्यूशन | 2400 x 1080 पिक्सल्स |
| प्रोसेसर | (लीक में उल्लेख नहीं) |
| रैम | 4GB |
| इंटरनल स्टोरेज | 128GB |
| प्राइमरी कैमरा | 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट (रिंग लाइट फ्लैश के साथ) |
| फ्रंट कैमरा | 16 मेगापिक्सल |
| बैटरी | 6,000mAh |
| डिज़ाइन | Realme Note 60X जैसा |
| सिम स्लॉट | डुअल-सिम (नैनो) |
| कनेक्टिविटी | Bluetooth, Wi-Fi, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C |
| डायमेंशन | 161.7 mm x 74.7 mm x 7.6 mm |
| वज़न | लगभग 185 ग्राम |
| लिस्टिंग | लिथुआनिया के एक रिटेलर की वेबसाइट पर लीक हुई जानकारी |
जिसका रिजॉल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल्स है। वहीं इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। उम्मीद अभी लगाई जा रही है कि इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

Realme Note 70T में रिंग लाइट स्टाइल वाली फ्लैश लाइट भी मिलेगी। बात की जाए वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरे की तो 16 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। बात की जाए स्मार्टफोन के डिजाइन की तो Note 60X के समान होगा।
खास बात यह है कि, Note 70T में आपको डुअल-सिम (नैनो) भी देखने को मिल सकती है। किसी के साथ इसमें कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिलेंगे जैसे ब्लूटूथ, वाई-फाई, हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि।
फोन की साइज के बारे में बात करें तो इसमें आपको 161.7 mm x 74.7 mm x 7.6 mm और भार लगभग 185 ग्राम मिल जाएगा।
GT 7 Dream Edition को किया लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने हाल ही में भारत में GT 7 Dream Edition को पेश किया था। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। वाहिनियों स्मार्टफोन को Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर बनाया गया है। साथ में इसे एक अलग कलर में भी मौजूद कराया गया है।
बताते चलें कि,कम्पनी इसी के साथ Realme GT 7 और Realme GT 7T को लॉन्च किया था। इस फोन का थीम कस्टम वॉलपेपर्स, आइकन है। जो इसे और भी शानदार बनाता है। जब फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो Realme UI 6.0 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold Phone की पहली झलक आई सामने, लॉन्च डेट भी हुई लीक













