Infinix आज के समय बेहतरीन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुकी है। वहीं मार्केट में टक्कर देने के लिए पिछले ही महीने Infinix Hot 60 5G+ को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन सभी फीचर्स से लैस है। वहीं इस फोन की विक्री आज से शुरू हो जाएगी। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको अलग से गेमिंग का फंक्शन मिल जाएगा।
Infinix Hot 60 5G+ का प्राइस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Infinix Hot 60 5G+ फोन की बिक्री आज यानी 17 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। वहीं अगर आप Infinix Hot 60 5G+ के वेरिएंट 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज को खरीदते हैं तो इसकी कीमत 10,499 रुपए पड़ेगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बिक्री की शुरुआत | 17 जुलाई, दोपहर 12 बजे से |
| कीमत | ₹10,499 (6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट) |
| बैंक ऑफर (क्रेडिट कार्ड) | Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक |
| बैंक ऑफर (डेबिट कार्ड) | Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड से 5% कैशबैक |
| उपलब्ध रंग | Caramel Glow, Shadow Blue, Tundra Green, Sleek Black |
| बिक्री प्लेटफॉर्म | Flipkart |
खास बात यह है कि, Infinix Hot 60 5G+ को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक भी मिल जाएगा। इतना ही नहीं अगर आप Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो इसपर भी आपको 5% का कैशबैक मिल जाएगा। यह स्मार्टफोन कई रंगों में उपलब्ध है। जैसे कि, Caramel Glow, Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर।
Hot 60 5G+ के स्पेसिफिकेशंस
Hot 60 5G+ स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल जाएगा। स्क्रीन में आपको 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा और 720 x 1,600 पिक्सल्स वहीं दूसरी तरफ अगर टच सैंपलिंग की बात करें तो आपको 240 Hz देखने को मिलेगा। फोन में 560 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा।

फोन का परफॉमेंस बहुत अच्छा है क्योंकि, इसमें MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट का इस्तमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो XOS 15 पर काम करता है। खास बात है कि Hot 60 5G+ में HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी और एक अलग XBoost AI गेम मोड मिल जाएगा। यह फोन गेमर्स के लिए काफी बेहतरीन साबित होने वाला है।
| Feature | Details |
|---|---|
| बिक्री शुरू | 17 जुलाई दोपहर 12 बजे (Flipkart) |
| कीमत | ₹10,499 (6GB RAM + 128GB Storage) |
| ऑफर्स | Flipkart Axis/Axis Bank डेबिट कार्ड पर 5% कैशबैक |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 720×1600 पिक्सल, 560 निट्स ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7020 |
| OS & UI | Android 15 आधारित XOS 15 |
| गेमिंग फीचर | HyperEngine 5.0, XBoost AI गेम मोड |
| कैमरा (रियर) | 50MP प्राइमरी कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 8MP सेल्फी कैमरा |
| सिक्योरिटी | साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर |
| कस्टम बटन | One Type-A बटन, 30+ ऐप्स के लिए कस्टमाइजेशन, Folax AI असिस्टेंट |
| सर्च फ़ीचर | Google Circle to Search |
| बैटरी | 5,160mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग |
| साइज व वज़न | 166 x 76.8 x 7.8 mm, 193 ग्राम |
| रंग विकल्प | Caramel Glow, Shadow Blue, Tundra Green, Sleek Black |
इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। फ्रंट और सेल्फी की बात करें तो यहां आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन की खास बात यह है कि, इसे आप कस्टमाइज भी कर सकते है। क्योंकि इसमें आपको वन टाइप AI बटन मिल जाएगा यह बटन डबल प्रेस और लॉन्ग प्रेस फंक्शन पर आसानी से काम करता है इसे 30 से अधिक एप्लीकेशन के लिए आप कस्टमाइज कर सकते हैं।
इस बटन पर लॉन्ग प्रेस से बिल्ट-इन AI असिस्टेंट, Folax को एक्टिवेट किया जा सकेगा। इस फोन में आपको गूगल का सर्किल टू सर्च फीचर भी मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो 5,160mAh की बैटरी है जो 45 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।Hot 60 5G+ का साइज 166 mm x 76.8 mm x 7.8 mm का है। इसका भार लगभग 193 ग्राम का है।
यह भी पढ़ें: Starlink Internet भारत में: कीमत, हर महीने का खर्च और पूरी डिटेल













