Google मार्केट में टक्कर देने के लिए कई शानदार फोन लॉन्च करता रहता है। आप सभी को पता है कि इस समय Google Pixel 10 पर काम कर रहा है। यह google का फ्लैगशिप फोन जैसा दिखने वाला है। आप की जानकारी के लिए बता दें कि, रेंडर्स एक नई लीक के सामने आने से Google Pixel 10 लुक के बारे में पता चला है। तो चलिए जानते हैं पिक्सल 10 के बारे में विस्तार से …
Google Pixel 10 का डिजाइन
AndroidHeadlines की एक रिपोर्ट में नए रेंडर के बारे में जानकारी मिली। जिसे देखकर यह पता चला कि Google Pixel 10 में आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे की ओब्सीडियन, इंडिगो, फ्रॉस्ट और लिमोनसेलो। वहीं ओब्सीडियन कलर Pixel 9 में भी देखने को मिला था। वही गूगल पिक्सल का यह फोन पुराने डिजाइन के जैसा हो दिखने वाला है।

लेकिन कुछ बदलाव हैं जैसे कि रंग। फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको वाइजर कैमरा माड्यूल थोड़ा अलग दिखने वाला है। बाकी सब सिमिलर ही है। Pixel 10 में आपको थोड़ा लंबा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। जिसमें नया कैमरा सेंसर टेलीफोटो भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि, पहले यह कैमरा महंगे पिक्सल में देखने को मिलता था।
Google Pixel 10 Specifications
लीक्स के मुताबिक, Google Pixel 10 में आपको 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। बात की जाए पीक ब्राइटनेस की तो इसमें आपको 3000 निट्स मिलेगा। फोन के डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले साइज | 6.3 इंच OLED डिस्प्ले |
| रेजोल्यूशन | FHD+ |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 3000 निट्स |
| प्रोटेक्शन | कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 |
| प्रोसेसर | 3nm बेस्ड Tensor G5 चिपसेट |
| बैटरी | 4,970mAh |
| वायर्ड फास्ट चार्जिंग | 29W |
| वायरलेस चार्जिंग | 15W |
| रियर कैमरा सेटअप | 48MP (प्राइमरी) + 13MP (अल्ट्रा वाइड) + 10.8MP (टेलीफोटो) |
वहीं इसमें आपको तगड़ा प्रोसेसर भी मिल सकता है जो कि 3nm बेस्ड Tensor G5 चिपसेट है। इस फोन में आपको 4,970mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 29 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10. 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: ChatGPT ने लॉन्च किए धाकड़ AI टूल्स, Microsoft की चिंता बढ़ी!













