Motorola एक ऐसा स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। जिसे हर कोई खरीदना चाहता है। वहीं यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनी Moto G86 Power स्मार्टफोन को भारत में अगले सप्ताह में लॉन्च करने वाली है। वहीं इस फोन में तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
जो कि MediaTek Dimensity 7400 है। आपको बता दें कि, Moto G86 Power में 6,720 mAh की बैटरी मिल जाएगी। जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन की खास बात यह है कि इसे तीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा और वही इसमें 50 मेगापिक्सल का आपको प्राइमरी कैमरा भी देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से…
कब किया जाएगा लॉन्च?
Motorola ने अपने नए आगामी स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म X पर पोस्ट करके बताया कि, Moto G86 Power स्मार्टफोन को 30 जुलाई को देश में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए कराई जाएगी।

जैसे कि मैने आपको पहले भी बताया कि से तीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा। जो Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound कलर्स है।
Moto G86 Power के स्पेसिफिकेशंस
Moto G86 Power स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि पीक ब्राइटनेस की बात करें तो यह 4,500 निट्स है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए आपको गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिल जाएगा।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| लॉन्च स्थिति | जल्द लॉन्च (भारत में) |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| पीक ब्राइटनेस | 4,500 निट्स |
| स्क्रीन प्रोटेक्शन | गोरिल्ला ग्लास 7i |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 |
| RAM + स्टोरेज | 8GB RAM + 128GB / 256GB स्टोरेज |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज | माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है |
| रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड (मैक्रो मोड सपोर्ट) |
| फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 6,720mAh, 33W फास्ट चार्जिंग |
| ऑडियो | स्टीरियो स्पीकर |
| सिक्योरिटी | फिंगरप्रिंट स्कैनर |
| अन्य | 5G सपोर्ट, बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव |
प्रोसेसर में आपको MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट देखने को मिलेगा। वही सपोर्ट में आपको 8GB रैम और 128GB, 256GB का स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा। इस फोन की खास बात यह है कि आप माइक्रो SD कार्ड का प्रयोग करके आप 1 TB तक इस फोन का स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल जाएगा। वहीं बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की तो 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।
इसी के साथ स्मार्टफोन में आपको 6,720mAh की बैटरी मिल जाएगी। जो 33W फास्ट चार्जिंग को कनेक्ट करता है। इसमें बेहतर ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर भी मिल जाएगा। जी हां और वहीं दूसरी तरफ Moto G86 Power में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold Phone की पहली झलक आई सामने, लॉन्च डेट भी हुई लीक













