Infinix कंपनी धीरे-धीरे बाजारों में टक्कर देने के लिए अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करती रहती है। वहीं इस बार फिर Infinix Smart 10 स्मार्टफोन को इसी सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शानदार फोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। यह फोन चार रंगों के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। तो चलिए जानते हैं Infinix Smart 10 फोन के बारे में विस्तार से…
कब किया जाएगा लॉन्च?
सूत्रों के मुताबिक, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इस बारे में जानकारी मिली है कि इस Infinix Smart 10 को 25 जुलाई को लांच किया जाएगा। खास बात यह है कि यह फोन आपको व्हाइट, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर्स में मिल जाएगा। इसी के साथ इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T7250 का उपयोग किया गया है।
Infinix Smart 10 के स्पेसिफिकेशंस
Infinix Smart 10 स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जबकि रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। इस फोन में आपको 700 निट्स का पीक ब्राइटनेस फीचर मिल जाएगा। Infinix Smart 10 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी।

जो तगड़ा बैटरी बैकअप देगी। कंपनी ने लेकर इसे यह भी कहा है कि, बिना बैटरी के यह 28 दिनों तो चल सकती हैं और आप 40 घंटों तक कॉलिंग टाइम और लगभग 100 घंटों तक गाना सुन सकते है। बता दें कि, यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो Infinix के XOS 15 पर मॉडल पर काम करता है। इसमें आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तगड़ा फीचर्स भी मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन में आपको अलग से AI बटन भी मिलेगा।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| लॉन्चिंग प्लेटफॉर्म | Android 15 पर आधारित XOS 15 |
| डिस्प्ले साइज | 6.67 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 700 निट्स |
| बैटरी क्षमता | 5000mAh |
| बैकअप (कंपनी दावा) | 28 दिन स्टैंडबाय, 40 घंटे कॉलिंग, 100 घंटे म्यूजिक सुनना |
| AI फीचर्स | डेडिकेटेड AI बटन, स्मार्ट AI सपोर्ट |
| रियर कैमरा | ड्यूल कैमरा, 2K वीडियो रिकॉर्डिंग, डुअल LED फ्लैश |
| फ्रंट कैमरा | 8 मेगापिक्सल |
| कनेक्टिविटी | 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C, UltraLink |
| UltraLink सपोर्ट | बिना सिम/नेटवर्क कॉलिंग (सिर्फ दो Infinix डिवाइस के बीच) |
फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें आपको ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिल जाएगा और 2k वीडियो रिकॉर्डिंग इसका कैमरा सिस्टम एक वर्टिकल कैमरा आइलैंड में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ मिलेगा। वही सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है और इसमें कनेक्टिविटी के भी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे कि 3.5 mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और UltraLink इत्यादि।
इस फोन की खास बात यह है कि UltraLink से यूजर बिना सिम कार्ड या नेटवर्क न होने पर भी फोन से बात कर पाएंगे। लेकिन अल्ट्रा लिंक का यह फीचर इंफिनिक्स के केवल दो स्मार्टफोन के बीच में अभी कार्य करेगा।
यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिलेगा एक्टिव कूलिंग फीचर













