अगर आप भी किसी ऐसे फोन की तलाश में है जिसकी कीमत 40000 रुपए तक हो तो यह ख़बर आपके लिए है। क्योंकि, Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर चल रहा है। जिसे आप कम कीमत के साथ अपने घर ला सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह फोन Amazon की साइट पर मिल रहा है। जहां आपको बैंक डिस्काउंट भी देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। जिससे आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन के बारे में…
Samsung Galaxy A56 5G Offers, Price
Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि, यह Amazon की साइट पर बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। बता दें कि, अगर आप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत आपको 44,999 रुपए पड़ेगी।

हैरानी की बात यह है कि, इसे पिछले साल मार्च में ही लॉन्च किया गया था। तब इसकी कीमत 47,999 रुपए थी। मतलब यह है कि, लॉन्च कीमत से Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन 7,000 सस्ता मिल रहा है।
| विवरण | ऑफर / कीमत |
|---|---|
| वेरिएंट | 12GB RAM + 256GB स्टोरेज |
| लॉन्च कीमत (मार्च 2024) | ₹47,999 |
| अब की कीमत (Amazon पर) | ₹44,999 |
| HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर | ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट |
| बैंक ऑफर के बाद कीमत | ₹40,999 |
| अधिकतम एक्सचेंज ऑफर | ₹42,700 तक का अतिरिक्त लाभ |
| नोट | एक्सचेंज ऑफर फोन की कंडीशन व मॉडल पर निर्भर |
बात कि जाए, बैंक ऑफर की तो अगर आप इस फोन का भुगतान HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 4,000 का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 40,999 रुपए हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपना 42,700 रुपए बचा सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि, मौजूदा फोन की कीमत मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy A56 5G Features, Specifications
Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की शानदार फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। वहीं स्क्रीन की रिफ्रेश रेट आपको 120Hz देखने को मिलेगी। इस फोन का परफॉमेंस बहुत तगड़ा है, क्योंकि इसमें ऑक्टा कोर Exynos 1580 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले |
| रेज़ोल्यूशन | 1080 x 2340 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर Exynos 1580 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर आधारित One UI 7 |
| OS अपडेट सपोर्ट | 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, USB Type-C |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP |
| अल्ट्रा वाइड कैमरा | 12MP |
| मैक्रो कैमरा | 50MP |
| फ्रंट कैमरा | 12MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 45W सपोर्ट |
| डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंस | IP67 रेटिंग |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो One UI 7 पर काम करता है। खास बात यह है कि इसमें आपको 6 साल के लिए OS का सिक्योरिटी अपडेट मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन में कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे कि, 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा।वहीं 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा रहा है। इसी के साथ 50 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी मिल जाएगा। वही बात की जाए सेल्फी वीडियो कॉलिंग करने की कैमरे की तो आपको 12 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।
जिससे आप अपनी बेहतरीन फोटो इस फोन में कैद कर पाएंगे। इस फोन की सबसे खास बात है कि इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 45 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 की रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें: Smart TV भी हो सकता है हैक, जानें कैसे करें पहचान और बचाव













