Vivo अभी हाल ही में शानदार फोन Vivo T4R 5G को लॉन्च किया है। खास बात यह है कि, 5 अगस्त से इस फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। हैरानी कि बात यह है कि, इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल जाएगा।
वहीं इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7400 का उपयोग किया गया है। इस फोन को लेकर कंपनी ने यह भी दावा किया है कि, स्मार्टफोन फोन का डिस्प्ले स्लिम क्वाड‑कर्व्ड होने वाला है।
Vivo T4R 5G का प्राइस, उपलब्धता
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, Vivo T4R 5G स्मार्टफोन की बिक्री आज से यानी 5 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इसी के साथ इसकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर बना दी गई है।
फीचर | विवरण |
---|---|
मॉडल नाम | Vivo T4R 5G |
बिक्री शुरू | 5 अगस्त, दोपहर 12:00 बजे |
खरीद प्लेटफॉर्म | Flipkart |
वेरिएंट्स | 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB |
कीमत | ₹19,499 (8+128GB) |
₹21,499 (8+256GB) | |
₹23,499 (12+256GB) | |
ऑफर | Flipkart Axis बैंक कार्ड से 5% कैशबैक |
EMI विकल्प उपलब्ध | |
कलर ऑप्शन | आर्कटिक व्हाइट, ट्विलाइट ब्लू |
कनेक्टिविटी | 5G |
Vivo T4R 5G स्मार्टफोन 2 वेरिएंट के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा। अगर आप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले फोन को लेते हैं तो इसकी कीमत आपको 19,499 रुपए पड़ेगी। जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को लेते हैं, तो इसकी कीमत आपको 21,499 रुपए पड़ेगी।
वहीं दूसरी तरफ अगर आप टॉप मॉडल की तरफ जाते हैं जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसके लिए आपको 23,499 रुपए खर्च करना पड़ेगा।

ऑफर की बात करें तो, अगर आप Vivo T4R 5G स्मार्टफोन का भुगतान Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 5 % का कैश बैक मिलेगा। वहीं Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो यहां भी 5 % का कैशबैक मिल सकता है।
यहां आपको EMI का भी ऑप्शन मिल जाएगा। यह फोन कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होने वाला हुआ। जिसमें आर्कटिक व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू कलर्स शामिल है।
T4R 5G के स्पेसिफिकेशंस
Vivo T4R 5G स्मार्टफोन में आपको 6.77‑इंच HDR10+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 120 Hz मिलेगा। जबकि 1,800 निट्स का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो Funtouch OS 15 पर काम करता है।
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.77‑इंच AMOLED, HDR10+, 2392×1080 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
पीक ब्राइटनेस | 1800 निट्स |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 आधारित Funtouch OS 15 |
डिजाइन | स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले, 7.39mm थिकनेस |
डिस्प्ले सर्टिफिकेशन | SGS Low Blue Light |
प्रोसेसर | 4nm MediaTek Dimensity 7400 |
प्राइमरी कैमरा | 50MP + 2MP डुअल कैमरा |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K सपोर्ट |
बैटरी | 5700mAh |
चार्जिंग | 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
Vivo कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर यह दावा किया है कि यह देश में सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फोन का थिकनेस 7.39 mm है। खास बात यह है कि, फोन के डिस्प्ले को SGS Low Blue Light का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। फोन का परफॉमेंस काफी तगड़ा है क्योंकि इसमें 4 nm MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाएगा और वही बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए तो 32 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया जा रहा है। इन सभी कैमरा से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर पाएंगे।
स्मार्टफोन में आपको 5700mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 की धाक: 4.74GHz स्पीड के साथ होगा लॉन्च