Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में अगर Xiaomi का शानदार स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं क्योंकि, इस सेल के दौरान Xiaomi 14 CIVI स्मार्टफोन बहुत कम कीमत में मिल रहा है।
यहां आपको एक नहीं कई शानदार ऑफर देखने को मिल जाएगा। फोन का परफॉमेंस काफी तगड़ा है। तो चलिए जानते हैं Xiaomi 14 CIVI के बारे में विस्तार से…
Xiaomi 14 CIVI Price, Offers
Xiaomi 14 CIVI स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर्स मिल जाएंगे। वही यह फोन कई स्टोरेज वेरिएंट के साथ मौजूद है अगर आप 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ इसे लेते हैं तो यह आपको 29,099 में मिल जाएगा। वही बैंक ऑफर की बात करें तो अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से इस फोन का ट्रांजैक्शन करते हैं तो 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 28,099 रुपए हो जाएगी।

यहां आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलने वाला है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम मूल्य एक्सचेंज में दिए गए फोन और मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
हैरानी की बात यह है कि इस फोन को बीते साल जून में लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत 42,999 रुपए थी। खास बात यह है कि, इस ऑफर के तहत यह फोन 14,900 रुपए सस्ता मिल रहा है।
Xiaomi 14 CIVI Specifications
Xiaomi 14 CIVI स्मार्टफोन में शानदार 6.55 इंच की 1.5K कर्व्ड का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं इस फोन का रिफेश रेट 120Hz है। वहीं टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। बात की जाए पीक ब्राइटनेस की तो वह आपको 3,000 निट्स मिलेगा। फोन का परफॉमेंस काफी जबरदस्त है। क्योंकि, इसमें 4nm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
| स्पेसिफिकेशन | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.55 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| टच सैंपलिंग रेट | 240Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 3000 निट्स |
| प्रोसेसर | 4nm Snapdragon 8s Gen 3 |
| ओएस | Android 14 आधारित HyperOS |
| बैटरी | 4700mAh |
| चार्जिंग | 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
| फेस अनलॉक | AI बेस्ड फेस अनलॉक |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP |
| टेलीफोटो कैमरा | 50MP |
| अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा | 12MP |
| फ्रंट कैमरा | 32MP |
| कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C |
| डाइमेंशन (mm) | 157.2 x 72.77 x 7.4 |
| वजन | 177 ग्राम |
बता दें कि, Xiaomi 14 CIVI एंड्रॉयड 14 के आधार पर बना है। जो HyperOS पर काम करता है। खास बात यह है कि, इस फोन में आपको 4,700mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 67 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला फेस अनलॉक सिस्टम भी दिया गया है।
बात की जाए कैमरा सेटअप की तो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। वहीं 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा रहा है। खास बात यह है कि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वही कनेक्टिविटी में आपको सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे- 5G, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 157.2 मिमी, चौड़ाई 72.77 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 177 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 की धाक: 4.74GHz स्पीड के साथ होगा लॉन्च













