---Advertisement---

Samsung Galaxy A07 लीक: डिज़ाइन, रंग और फीचर्स, 6 Android OS अपग्रेड की संभावना

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy A07 4G

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन को बहुत जल्दी चुनिंदा वैश्विक बाजारों में पेश किया जाएगा। इस फोन को हाल ही में एक लोकप्रिय सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। जिसमें इसके डिजाइन और रंग भी नजर आए थे। सूत्रों के अनुसार इस फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी साझा की गई है।

बता दें कि,यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A06 की जगह ले सकता है। और इस फोन को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…

Samsung Galaxy A07 colour

Samsung Galaxy A07 के लीक हुए रेंडर टिप्सटर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें यह पता चला कि इस फोन का हेडसेट हरे रंग,हल्के नीले और गहरे नीले रंग का है।

वहीं फोन के बैक पैनल की ऊपरी बाई कोने में आपको एक काले रंग का लंबा संरक्षित गोल आकार का कैमरा माड्यूल भी देखने को मिल जाएगा। इसमें दो कैमरा सेंसर भी दिया गया है। कैमरा आइलैंड के बगल में एक गोल एलईडी फ्लैश भी नजर आ रही है।

Samsung Galaxy A07

सैमसंग गैलेक्सी A07 डिस्प्ले में आपको पतले साइज का बेज़ल और थोड़ी मोटी चिन और ऊपर की तरफ बीच में एक वॉटर ड्रॉप नोज भी दिखाई दे रहा है। जिसमें फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं दूसरी तरफ दाहिने किनारे पर एक की-आइलैंड दिखाई दे रहा है, जिसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है।

Samsung Galaxy A07 Feature

सैमसंग गैलेक्सी A07 में आपको 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 SoC देखने को मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित है। जो One UI 7 पर काम कर सकता है। जानकारी यह भी मिली है कि इस फोन को 6 साल तक का अपग्रेड और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना है।

फीचरविवरण
प्रोसेसर6nm MediaTek Helio G99 SoC
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 (One UI 7)
अपडेट सपोर्ट6 साल का अपग्रेड और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट
डिस्प्ले साइज6.7-इंच HD (720×1,600 पिक्सल) LCD
रिफ्रेश रेट90Hz
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 2MP सेकेंडरी
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी5000mAh
चार्जिंग15W वायर चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी4G, Bluetooth 5.3, Wi-Fi 5, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो जैक
सिमडुअल सिम
मेमोरी स्लॉटमाइक्रोSD कार्ड सपोर्ट
बिल्डIP54-रेटेड, डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट

कथित Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं फोन की स्क्रीन 6.7-इंच की HD (720×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले हो सकती है। बात करें फोन की कैमरे की तो 50 मेगापिक्सल का आपको प्राइमरी रियल सेंसर कैमरा मिल जाएगा। इसके साथ ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया जा सकता है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो 8 मेगापिक्सल की सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो 15 वॉट वायर चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बताते चले कि इस फोन में आपको कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जो एक शानदार फोन में दिए जाते हैं। जैसे कि, 4G, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक इत्यादि।

फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको डुअल सिम और एक माइक्रो एसडी स्लॉट सपोर्ट भी मिल सकता है।यह IP54-रेटेड डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Smart Band 10 भारत में ₹4,999 में हो सकता है लॉन्च

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment