Oppo जल्द ही भारत में अपनी F31 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है। ये हाल ही में लॉन्च हुई F29 सीरीज़ का सक्सेसर होगी। इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी और बॉडी डिज़ाइन में देखने को मिलेगा। कंपनी 7,000mAh बैटरी और 360-डिग्री Armour Body के साथ इसके लौंगीविटी और पावर बैकअप पर फोकस कर रही है।
सीरीज़ लॉन्च डिटेल्स
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक टिप्स्टर @passionategeekz के मुताबिक, Oppo F31 सीरीज़ भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च होगी। सीरीज़ में दो मॉडल होंगे Oppo F31 और Oppo F31 Pro! कैमरा और चिपसेट के मामले में कोई बड़ा अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और ड्यूरेबिलिटी फीचर्स में होगा।
Oppo F31 सीरीज़ स्पेसिफ़िकेशंस ( संभावित)
लीक जानकारी के अनुसार इसमें 7,000mAh बैटरी होगी, जो F29 सीरीज़ की तुलना में बड़ी है। इसकी सबसे खास बात 360° Armour Body सपोर्ट है यानी यह ड्रॉप और डैमेज से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। नेटवर्क बूस्ट के लिए यूज़र्स को Hunter Antenna layout की सुविधा मिलेगी। वही बेस्ट नेटवर्क पर ऑटो स्विचिंग के लिए Four-channel reception ऑप्शन मौजूद होगा।

Oppo F31 (अनुमानित स्पेसिफिकेशन)
फ़ीचर | स्पेसिफिकेशन |
प्रोसेसर | Snapdragon 6 Gen 1 (अनुमानित) |
बैटरी | 7,000mAh |
बॉडी | 360° Armour Body |
नेटवर्क | Hunter Antenna layout, 4-channel reception |
कैमरा | F29 जैसा, कोई बड़ा अपग्रेड नहीं |
लॉन्च डेट | सितंबर 2025 |
Oppo F31 Pro (अनुमानित स्पेसिफिकेशन)
फ़ीचर | स्पेसिफिकेशन |
प्रोसेसर | Dimensity 7300 Energy (अनुमानित) |
बैटरी | 7,000mAh |
बॉडी | 360° Armour Body |
नेटवर्क | Hunter Antenna layout, 4-channel reception |
कैमरा | F29 Pro जैसा, कोई बड़ा अपग्रेड नहीं |
लॉन्च डेट | सितंबर 2025 |
Oppo F31 सीरीज़ में इस बार बैटरी बैकअप और लंबे समय तक चलने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। कैमरा और प्रोसेसर ज्यादा अलग नहीं होंगे। इसकी 360° Armour Body और 7,000mAh की बैटरी यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है।
यह भी पढ़ें : Captcha Code Fraud: मार्केट में नया स्कैम, जानें कैसे बचें