Honor ने इस साल अप्रैल में अपना पावरफुल स्मार्टफोन Honor Power लॉन्च किया था, जो 8,000mAh बैटरी के लिए काफी चर्चाओं में रहा। अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी इसका अगला मॉडल Honor Power 2 पर काम कर रही है, जो और भी ज्यादा दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले फीचर्स के साथ आएगा।
लीक से क्या जानकारी सामने आई?
ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Power 2 में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। इसकी बैटरी पहले मॉडल की तुलना में 25% ज्यादा बड़ी होगी। ख़बरों की माने तो इस बार 10,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
इसमें MediaTek Dimensity 8500 SoC के पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं डिस्प्ले में 6.79 इंच LTPS OLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन होगा। इसका लॉन्च टाइमफ्रेम फिलहाल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के बीच बताया जा रहा है।

Honor Power 2 क्यों होगा खास?
इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी कैपेसिटी है। इतनी बड़ी बैटरी के चलते हैवी यूज़र्स को भी बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं रहेगी। वही बेहतर कलर और स्मूद विजुअल्स के एक्सपीरियंस के लिए LTPS OLED स्क्रीन मिलेगी। हाई पॉवर Dimensity 8500 प्रोसेसर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों को बेहतर करेगा।
स्पेसिफ़िकेशंस ( संभावित )
फीचर | डिटेल्स |
बैटरी | 10,000mAh (25% ज्यादा) |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8500 SoC |
डिस्प्ले | 6.79-इंच LTPS OLED |
रेज़ोल्यूशन | 1.5K |
लॉन्च टाइमफ्रेम | 2026 की पहली छमाही (जनवरी–जून) |
Honor Power 2 को लेकर जो लीक सामने आए हैं, वे साफ दिखाते हैं कि कंपनी का फोकस इस बार बैटरी पावर और डिस्प्ले क्वालिटी पर ज़्यादा होगा। हालांकि, डिजाइन, कैमरा और सॉफ्टवेयर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: TECNO लेकर आ रहा है दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च