अगर आप Vivo का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कम कीमत में Vivo V50 आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आपको तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाएगा। वहीं विजय सेल्स पर इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ इस फोन को लिस्ट किया गया है।
खास बात यह है कि, ग्राहक ज्यादा बचत के लिए बैंक ऑफर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे कीमत और भी कम हो जाएगी। तो चलिए आज हम आपको Vivo V50 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Vivo V50 Price & Discount
अगर आप Vivo V50 स्मार्टफोन को विजय सेल्स से लेते हैं तो आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं। जैसे कि, अगर आप 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो 28,000 रुपये हैं। जबकि इस फोन को इसी साल फरवरी, 2025 में लॉन्च किया गया था।
| विवरण | कीमत / बचत |
|---|---|
| लॉन्च कीमत (फरवरी 2025) | 34,999 रुपये |
| विजय सेल्स पर 8GB/128GB वेरिएंट खरीदने पर बचत | 28,000 रुपये |
| BOB कार्ड के साथ 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (3,000 रुपये तक) | 3,000 रुपये |
| डिस्काउंट के बाद अंतिम कीमत | 25,200 रुपये |
| लॉन्च कीमत के मुकाबले कुल बचत | 9,799 रुपये |
तब इसकी कीमत 34,999 रुपये थी। बैंक ऑफर की बात की जाए तो अगर आप फोन का ट्रांजेक्शन BOB कार्ड से करते हैं तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (3 हजार रुपये तक) मिल जाएगा। जिसके बाद फोन की कीमत 25,200 रुपये हो जाएगी। बता दें कि, यह फोन लॉन्च कीमत से लगभग 9,799 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Vivo V50 Features, Specifications
Vivo V50 स्मार्टफोन में आपको 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल है। वहीं फोन का रिफ्रेश रेट भी 120Hz है जो कमाल का है।

खास बात यह है कि, इस फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 रेटिंग मिली हुई है। वहीं इस फोन में दमदार प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो कि, ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 है।
| Feature | Details |
|---|---|
| Display | 6.77-inch Quad Curved FHD+ AMOLED |
| Resolution | 2392 × 1080 pixels |
| Refresh Rate | 120Hz |
| Protection | IP68 & IP69 rating (Dust & Water resistant) |
| Processor | Octa-core Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 |
| Dimensions | 163.29 × 76.72 × 7.39 mm |
| Weight | 199 grams |
| Operating System | Android 15 (Funtouch OS 15) |
| Security | In-display Optical Fingerprint Sensor |
| Rear Camera | 50MP Primary + 50MP Ultra Wide |
| Front Camera | 50MP Autofocus |
| Connectivity | 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C 2.0 |
| Battery | 6000mAh |
| Charging | 90W Fast Charging |
जबकि डाइमेंशन की बात करें तो, फोन की लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन 199 ग्राम है। वहीं देखा जाए तो यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर काम करता है। इसी के साथ यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है जो Funtouch OS 15 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Vivo V50 स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। जिससे आप अपना शानदार फोटो और वीडियो बना सकते हैं। बता दें कि, इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा, और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा रहा है।
वहीं बात करें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की तो 50 मेगापिक्सल का आपको शानदार ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी मिल जाएगा। जो की एक शानदार ऑप्शन आपके लिए है। वहीं बात करें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए तो इसमें आपको सभी ऑप्शन मिलेंगे जो एक फ्लैगशिप फोन में देखने को मिल जाते हैं।
जैसे कि, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 इत्यादि। खास बात यह है कि फोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।













