Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, Oppo F31 सीरीज के बारे कुछ जानकारियां मिली है। जिससे यह पता चला है कि, इसमें Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इन स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Oppo F31 प्राइस
टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह बताया है कि, इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। वहीं Oppo F31 Pro और F31 Pro+ की कीमत क्रमशः 30,000 रुपये से कम और 35,000 रुपये से कम होगी।
बता दें कि, इस टिप्सटर ने Oppo F31 सीरीज की फोटो को भी लीक कर दिया है। इन इमेजेज में Oppo F31 में स्क्विसर्कल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और गोल्ड कलर्स में पेश किया जाएगा।
Oppo F31 Features
बता दें कि, F31 Pro+ में आपको सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ, इस स्मार्टफोन को कई कलर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जैसे कि, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर्स। जैसे कि मैं आपको पहले ही बताया कि सीरीज के स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।

वहीं इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल जाएगा। बात करें सेल्फी की तो 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है यह फीचर इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा या नहीं।
फीचर | Oppo F31 Pro+ | Oppo F31 Pro | अन्य जानकारी |
---|---|---|---|
डिज़ाइन | सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल | – | कई कलर विकल्प – व्हाइट, ब्लू, पिंक |
बैटरी | 7,000mAh | 7,000mAh | – |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ | 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ | – |
फ्रंट कैमरा | 32MP (संभावित) | 32MP (संभावित) | यह फीचर सभी वेरिएंट्स में होगा या नहीं, कन्फर्म नहीं |
प्रोसेसर | Snapdragon 7 Gen 3 | MediaTek Dimensity 7300 | – |
चार्जिंग | 80W फास्ट चार्जिंग | 80W फास्ट चार्जिंग | – |
OS और UI | Android 15, ColorOS 15.0.2 | Android 15, ColorOS 15.0.2 | Oppo K13 Turbo सीरीज भी इसी OS पर लॉन्च हुई थी |
जानकारी के लिए बता दें कि, Oppo F31 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 का प्रयोग किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के F31 Pro में MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। वहीं इसमें 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाएगा।
वहीं, हाल ही में Oppo के K13 Turbo Pro की बिक्री भारत में शुरू हो गई थी। वहीं यह स्मार्टफोन Android 15 के आधार पर बना है। जो ColorOS 15.0.2 पर काम करता है। वहीं इस फोन को Oppo K13 Turbo के साथ लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: OnePlus Pad 3 का इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें पूरी डिटेल