ताइवान की मशहूर टेक कंपनी Acer ने भारत में अपना नया गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro V15 (2025) लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 15.6 इंच के 165Hz डिस्प्ले के साथ Nvidia RTX 5060 GPU मिलेगा। इसे कंपनी ने 13th Gen Intel Core i7 के पावरफुल प्रोसेसर के साथ उतारा है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹89,999 रखी गई है। आइए इसके गेमिंग फीचर्स और डिज़ाइन से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से समझाते हैं….
Acer Nitro V15 (2025) प्राइस और कहाँ पर होगा उपलब्ध?
Acer Nitro V15 (2025) की भारत में शुरुआती कीमत ₹89,999 रखी गई है। बता दें इसमें Intel Core i5 13th Gen प्रोसेसर वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसका हाई-एंड वेरिएंट Intel Core i7 13th Gen प्रोसेसर के साथ ₹99,999 में मिल रहा है। कंपनी ने इसे केवल Obsidian Black कलर में लॉन्च किया है। यह लैपटॉप Amazon, Flipkart, Acer Exclusive स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
Acer Nitro V15 (2025) का डिस्प्ले और डिज़ाइन
इस लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3ms रिस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। इसमें गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए 100% sRGB कलर एक्यूरेसी मौजूद है। डिज़ाइन की बात करें तो यह लैपटॉप प्लास्टिक चेसिस के साथ आता है। जिसके चलते इसकी डिज़ाइन पतली और प्रीमियम लगती है।
परफॉर्मेंस और हार्डवेयर
Acer Nitro V15 (2025) को दो प्रोसेसर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है – Intel Core i5 13th Gen और Intel Core i7 13th Gen। इसमें 32GB तक DDR5 RAM और 2TB PCIe Gen 4 NVMe SSD तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce RTX 5060 GPU दिया गया है, जो DLSS 4 और Ray Tracing जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। ये टेक्नोलॉजी हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और क्रिएटिव टास्क्स में मदद करेगी।
कूलिंग और गेमिंग फीचर्स
लैपटॉप में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Dual-fan, Dual-intake और Dual-exhaust वाला एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, यूज़र्स NitroSense सॉफ्टवेयर की मदद से फैन स्पीड और पावर सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें AI पावर्ड फीचर्स जैसे PurifiedVoice, PurifiedView और PLANET9 ProClip भी शामिल किए गए हैं।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ ही Thunderbolt 4 Type-C, HDMI 2.1, तीन USB 3.2 Gen 1 पोर्ट और RJ45 LAN पोर्ट भी दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 57Wh बैटरी लगाई गई है, जबकि कीबोर्ड Amber बैकलिट डिजाइन के साथ है। इसके अलावा, इसमें Copilot key और T-Type HD वेबकैम भी मिलेगा, जो AI बैकग्राउंड ब्लर, ऑटो-फ्रेमिंग और Eye-contact correction जैसे स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करता है।
फीचर | डिटेल्स |
डिस्प्ले | 15.6-इंच Full-HD, 165Hz, 3ms, 100% sRGB |
प्रोसेसर | Intel Core i5 13th Gen / Intel Core i7 13th Gen |
GPU | Nvidia GeForce RTX 5060 |
RAM | 32GB DDR5 तक |
स्टोरेज | 2TB PCIe Gen 4 NVMe SSD |
बैटरी | 57Wh |
कूलिंग | Dual-fan + Dual-intake + Dual-exhaust |
फीचर्स | NitroSense, AI PurifiedVoice, AI PurifiedView |
वेबकैम | T-Type HD (AI फीचर्स के साथ) |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 6, BT 5.1, Thunderbolt 4, HDMI 2.1, USB 3.2, RJ45 LAN |
वज़न | 2.1kg |
कलर | Obsidian Black |
Acer Nitro V15 (2025) ज़बरदस्त गेमिंग फीचर्स के चलते गेमर्स के बीच काफ़ी पॉपुलर हो सकता है। प्राइसिंग के हिसाब से ये प्रीमियम सेगमेंट में आता है।
यह भी पढ़ें : MacBook Air M4 पर मिल रहा भारी Amazon ऑफर, जानें डिस्काउंट और फीचर्स