Asus ने भारत में तीन नए हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं, जिनमें TUF Gaming F16 और दो वेरिएंट्स में आने वाला ROG Strix G16 शामिल है। ये सभी लैपटॉप्स NVIDIA GeForce RTX 50 सीरीज GPUs से लैस हैं, जो बेहतर गेमिंग ग्राफिक्स, AI-रेडी परफॉर्मेंस और इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किए गए हैं। Asus की यह नई रेंज प्रोफेशनल गेमर्स और क्रिएटिव यूज़र्स दोनों को ध्यान में रखकर पेश की गई है।
TUF GAMING F16 SPECIFICATIONS
TUF Gaming F16 उन यूज़र्स के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो कम बजट में हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं। यह लैपटॉप Intel Core i5-13450HX प्रोसेसर पर चलता है और इसमें NVIDIA GeForce RTX 5050 GPU दिया गया है। इसमें 16 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और 100% sRGB कलर कवरेज को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 16GB DDR5 RAM, 512GB PCIe SSD और 90WHr की बैटरी दी गई है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,24,990 रखी गई है।
Quick specification list:
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
प्रोसेसर | Intel Core i5-13450HX |
ग्राफिक्स कार्ड | NVIDIA GeForce RTX 5050 8GB |
RAM | 16GB DDR5 |
स्टोरेज | 1TB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD |
डिस्प्ले | 16-इंच FHD+ (Anti-glare, Non-touch), 165Hz, 300 nits, 100% sRGB, IPS |
कीबोर्ड | बैकलिट कीबोर्ड Copilot Key के साथ |
बैटरी | 90WHrs |
ऑफिस सुइट | Office Home 2024 (India) + Microsoft 365 Basic |
रंग (Color) | ग्रे (Gray) |

ROG STRIXG 16 (G615) SPECIFICATIONS
ROG Strix G16 (G615) हार्डकोर गेमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह लैपटॉप Intel Core i7-14650HX प्रोसेसर और 8GB NVIDIA GeForce RTX 5050 GPU के साथ आता है। इसका 16 इंच का डिस्प्ले 2.5K रेजोल्यूशन, 240Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर कवरेज और 500 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें 1TB PCIe 4.0 SSD, RGB बैकलिट कीबोर्ड और 90WHr की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत ₹1,59,990 है।
Quick Specification List:
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
प्रोसेसर | Intel Core i7-14650HX |
ग्राफिक्स कार्ड | NVIDIA GeForce RTX 5050 8GB |
RAM | 16GB DDR5 |
स्टोरेज | 1TB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD |
डिस्प्ले | 16-इंच 2K+ (Anti-glare, Non-touch), 240Hz, 500 nits, 100% DCI-P3, IPS |
कीबोर्ड | बैकलिट Chiclet कीबोर्ड, 4-Zone RGB लाइटिंग |
बैटरी | 90WHrs, 4-cell Li-ion |
ऑफिस सुइट | Office Home 2024 (India) + Microsoft 365 Basic |
रंग (Color) | ग्रे (Gray) |
ROG STRIX G16 ( G614) SPECIFICATIONS
ROG Strix G16 (G614) मौजूदा ROG Strix G16 (2024) का अपडेटेड वर्जन है, जो अब AMD Ryzen 9 8940HX प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB NVIDIA GeForce RTX 5040 GPU और 16 इंच का WUXGA डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और 100% sRGB कलर कवरेज के साथ आता है। इस लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट की के लिए भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत ₹1,44,990 है।
Quick Specifications
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
प्रोसेसर | AMD Ryzen 9 8940HX (up to 16 TOPs AI Performance) |
ग्राफिक्स कार्ड | NVIDIA GeForce RTX 5050 8GB |
RAM | 16GB DDR5 (8GB x2) |
स्टोरेज | 1TB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD |
डिस्प्ले | 16-इंच FHD+ (Anti-glare, Non-touch), 165Hz, 300 nits, 100% sRGB, IPS |
कीबोर्ड | बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड, Per-Key RGB लाइटिंग, Copilot Key के साथ |
ऑफिस सुइट | Microsoft 365 Basic |
रंग (Color) | ग्रे (Gray) |
उपलब्धता
Asus के गेमिंग पीसी बिजनेस यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट अर्नाल्ड सु ने कहा कि कंपनी का फोकस हाई-परफॉर्मेंस, AI रेडी और इमर्सिव गेमिंग अनुभव को ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स के लिए सुलभ बनाना है। ये तीनों मॉडल्स Asus की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Croma, Flipkart, Amazon और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े: Redmi Pad 2 : 9000mAh बैटरी और 11 इंच डिस्प्ले वाला दमदार टैबलेट, कीमत ₹14,000 से भी कम