ASUS Vivobook Go 15 laptop स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह न सिर्फ अफोर्डेबल है, बल्कि ASUS S Series में सबसे इनिशियल प्राइस पर ही मिल जाता है। इसमें आपको शानदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप एक स्टूडेंट हैं, तो आपके कॉलेज/स्कूल से रिलेटेड सभी टास्क को यह आसानी से करने में सक्षम है। आप इससे अपनी स्टडीज को और भी बूस्ट कर सकते हैं।
आपके काम को आसान बनाता है, जिससे आप अपने काम पर अधिक ध्यान दे पाते हैं। ऐसे में आपके पास समय की बचत होगी, और आप अपना पूरा ध्यान अपनी स्टडीज में लगा पाएंगे। ASUS Vivobook Go 15 एक अफोर्डेबल प्राइस सेगमेंट में सबसे बढ़िया लैपटॉप है, तो हम जानते हैं कि इसमें ऐसे कॉन्स से फीचर्स हैं जो स्टूडेंट्स के लिए इसे परफेक्ट बनाते हैं और साथ में जानेंगे कि आप इसे कैसे खरीद सकते हैं। तो जानते हैं इसके फीचर्स को।
ASUS Vivobook Go 15 के फीचर्स
ASUS Vivobook GO 15 की डिस्प्ले
ASUS Vivobook GO 15 में आपको 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले मिलती है, जो कि 1920*1080 पिक्सेल्स के साथ LED बैकलिट और 60 Hz anti-glare के साथ आती है। यह आपके मल्टीटास्किंग करने के लिए अच्छा सपोर्ट देती है। इससे आपका टाइम सेव होता है, और anti-glare आपकी आँखों को पढ़ने वाली लाइट्स से भी प्रोटेक्ट करता है। इससे आपकी आँखें सुरक्षित रहती हैं। साथ ही, इससे आप लंबे समय तक अपना काम कर सकते हैं, क्योंकि लाइट का आँखों पर नेगेटिव इम्पैक्ट नहीं होता है।
ASUS VivoBook Go 15 का प्रोसेसर

ASUS Vivobook Go 15 में आपको Intel Core i3-N305 मिलता है। यह आपके लैपटॉप के परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है। इसके साथ ही आप इस चिपसेट से मल्टीटास्किंग कर पाएंगे। यह आपके ऐप्स लोडिंग और वेब ब्राउज़र्स के काम को काफी फास्ट करता है, ताकि आप बिना अपने समय को बर्बाद किए अपना काम कर सकें।
Intel chipset आपकी परफॉर्मेंस को काफी बूस्ट करता है। इसके साथ ही आप इसमें ग्राफिक्स से रिलेटेड काम भी कर पाते हैं, जो कि शुरुआती स्तर के लिए बेहतर है। आप इसे हाई ग्राफिक्स में सक्षम नहीं हैं। ओवरऑल इसका प्रोसेसर बढ़िया है। स्टूडेंट्स के डेली पर्पस के लिए परफॉर्मेंस काफी सही है।
ASUS Vivobook Go 15 की स्टोरेज
ASUS Vivobook GO 15 की स्टोरेज आपको वेरिएंट के साथ अलग-अलग मिल जाती है, जिसमें 512GB M.2 NVMe PCIe 3.0 SSD शामिल है, जो कि आपके डाटा और स्पीड के लिए बढ़िया है। यह आपको हाई डाटा स्टोरेज के साथ SSD का साथ आपके लैपटॉप की स्पीड को एनहांस करता है। यदि आपकी स्टोरेज को लेकर अधिक आवश्यकता है, तो आप 1 TB वाले सेक्शन को भी देख सकते हैं।
ASUS Vivobook Go 15 OS
Asus Vivobook Go 15 के OS में आपको OS 11 मिलता है, जो कि नया वर्शन है- विंडोज का। इसमें आपके नए फीचर्स और नया लुक देखने को मिलता है, जो कि काफी बढ़िया है। इसमें आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलते हैं जो आपके काम को काफी फास्ट करते हैं। नया वर्शन काफी सही है।
ASUS Vivobook Go 15 की बैटरी
42 WHrs और 3-सेल Li-ion की बैटरी मिलती है, जिसके साथ आपको फास्ट चार्जिंग मिल जाती है, जो कि प्राइस रेंज के अनुसार सही है।
फीचर | विवरण |
---|---|
मॉडल | ASUS Vivobook Go 15 E1504GA-NJ3321WS |
प्रोसेसर | Intel Core i3-N305 (8 कोर, 3.8 GHz क्लॉक स्पीड, 6MB कैश) |
रैम | 8GB DDR4 (1 स्लॉट, 1x8GB) |
स्टोरेज | 512GB SSD (M.2, NVMe PCIe) |
डिस्प्ले | 15.6 इंच (39.62 सेमी) फुल HD (1920 x 1080 पिक्सल), 16:9 रेशियो, 60Hz रिफ्रेश रेट, 250 निट्स ब्राइटनेस, 84% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, नॉन-टच स्क्रीन |
ग्राफिक्स | Intel UHD Graphics |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Windows 11 Home Basic |
बैटरी | 3-सेल Li-Ion, 42WHrs, 45W पावर सप्लाई |
वजन | 1.63 किलोग्राम |
बॉडी | प्लास्टिक, रंग: कूल सिल्वर |
कीबोर्ड | चिकलेट कीबोर्ड |
टचपैड | प्रिसीजन टचपैड |
वेबकैम | 720p HD वीडियो रिकॉर्डिंग |
ऑडियो | बिल्ट-इन स्पीकर, बिल्ट-इन अर्रे माइक्रोफोन |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 6 (802.11 ax), Bluetooth 5.3 |
पोर्ट्स | 1x USB 2.0, 1x USB 3.2 Gen 1 Type-A, 1x USB 3.2 Gen 2 Type-C, HDMI 1.4, हेडफोन/माइक्रोफोन जैक |
डायमेंशन | 360.3 x 232.5 x 17.9 mm |
वारंटी | 1 वर्ष |
ASUS Vivobook Go 15 की एक्सेसरीज़
एक्सेसरी का नाम | विवरण |
---|---|
लैपटॉप यूनिट | मुख्य ASUS Vivobook Go 15 डिवाइस |
चार्जर/पावर एडॉप्टर | 45W पावर सप्लाई यूनिट |
पावर केबल | चार्जर से कनेक्ट करने के लिए केबल |
यूज़र मैन्युअल | बेसिक सेटअप और निर्देशों की गाइडबुक |
वारंटी कार्ड | प्रोडक्ट वारंटी से संबंधित दस्तावेज़ |
ASUS Vivobook Go 15 की प्राइस
ASUS Vivobook Go 15 E1504GA-NJ3321WS मॉडल आपको 43,990 के करीब मिलता है, पर आपको यह ऑफर्स और डील्स के कारण Flipkart और Amazon की वेबसाइट पर भारी छूट के साथ 30 हजार से लेकर 35 हजार के बीच में मिल सकता है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि लैपटॉप की प्राइस ऑफर्स और डील्स के कारण प्रभावित हो सकती है।
ASUS Vivobook Go 15 स्टूडेंट्स के लिए
ASUS S Series का ASUS Vivobook Go 15 स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें आपको अपनी स्टूडेंट लाइफ से संबंधित सभी टास्क आसानी से कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह आपको ग्राफिक्स के काम में भी मदद करता है, जो इसे एक फीचरफुल लैपटॉप बनाता है।
इसके साथ ही अफोर्डेबल प्राइस से आपके पैसे भी बचते हैं, तो अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। इससे आपके काम को गति मिलेगी और आप अपनी स्टडीज को और भी बेहतर कर पाएंगे।
यह भी पढ़े: Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 laptop: Fabulous फीचर्स और Valuable प्राइस, पैसे मात्र