---Advertisement---

14 घंटे की बैटरी के साथ आया Hisense X7 Pro, बिना प्लग चलता रहेगा 27-इंच डिस्प्ले

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Hisense X7 Pro 27 Launch

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

टेक्नोलॉजी कंपनी Hisense ने एक अनोखा और इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने Hisense X7 Pro 27-इंच Movable Smart Display को पेश किया है, जो ट्रेडिशनल टीवी और मॉनिटर से बिल्कुल अलग है। इस स्मार्ट डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कहीं भी आसानी से मूव किया जा सकता है और यह बिना पावर कनेक्शन के भी लंबे समय तक चलता है। तो चलिए मॉनिटर से जुड़े शानदार फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं….

Hisense X7 Pro की कीमत और उपलब्धता

Hisense X7 Pro स्मार्ट डिस्प्ले को चीन में 5,798 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 75,000 रुपये होती है। फिलहाल यह डिस्प्ले चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे कई आकर्षक कलर ऑप्शन जैसे क्लाउड मिस्ट व्हाइट, स्काई ब्लू, स्प्राउट ग्रीन , ऑरोरा पर्पल और पीच पिंक में उतारा है।

पोर्टेबल डिजाइन और दमदार बैटरी

Hisense X7 Pro को खास तौर पर पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 15,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 14 घंटे तक का बैकअप देती है। इसके साथ ही डिस्प्ले में रोलिंग स्टैंड दिया गया है, जिसकी मदद से इसे घर के किसी भी कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है।

27-इंच बड़ी स्क्रीन और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी

इस स्मार्ट डिस्प्ले में 27 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो मूवी देखने, वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास और प्रेजेंटेशन जैसे कामों के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देती है। बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद इसका डिजाइन स्लिम और मॉडर्न रखा गया है। यह इसे एक प्रीमियम डिवाइस जैसा फील देता है।

Hisense X7 Pro

दमदार परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल हार्डवेयर

Hisense X7 Pro में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह कॉन्फ़िगरेशन मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऐप्स के स्मूद इस्तेमाल में मदद करता है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन, लैपटॉप और गेमिंग कंसोल से वायरलेस स्क्रीन कास्टिंग को भी सपोर्ट करता है।

AI फीचर्स और मल्टी-पर्पस यूज

Hisense X7 Pro में कई AI-आधारित फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें मूवमेंट ट्रैकिंग और बॉडी पोजिशन पहचानने की क्षमता है, जिससे यह फिटनेस और वर्कआउट सेशन के लिए भी मददगार बन जाता है। इसके अलावा, डिस्प्ले में कराओके मोड, बेहतर ऑडियो प्रोसेसिंग और डॉक्यूमेंट देखने के लिए मॉनिटर मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

क्यों खास है Hisense X7 Pro Smart Display

Hisense X7 Pro सिर्फ एक टीवी या मॉनिटर नहीं है, बल्कि यह एक ऑल-इन-वन स्मार्ट डिस्प्ले है। इसकी लंबी बैटरी लाइफ, आसान पोर्टेबिलिटी और स्मार्ट फीचर्स इसे वर्क-फ्रॉम-होम, फिटनेस, एंटरटेनमेंट और स्टडी के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं।

मेरी राय

अगर कोई ऐसे स्मार्ट डिस्प्ले की तलाश में हैं जिसे बिना पावर सॉकेट से जोड़े कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके, तो Hisense X7 Pro इस मामले में आम स्मार्ट टीवी से एक कदम आगे नजर आता है। जहां पारंपरिक स्मार्ट टीवी एक तय जगह और लगातार बिजली पर निर्भर रहते हैं, वहीं Hisense X7 Pro अपनी इनबिल्ट बैटरी, पोर्टेबल डिजाइन और एडवांस फीचर्स की वजह से घर के किसी भी कोने में इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि यह डिवाइस मल्टी-पर्पज़ स्मार्ट डिस्प्ले के रूप में खुद को अलग साबित करता है।

यह भी पढ़ें: Best Coding Laptops 2026: Pros, Cons और कीमत देखें!

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment