Samsung ने अपने लेटेस्ट Samsung Galaxy Tab S11 Series को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में दो मॉडल, Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra शामिल हैं। दोनों ही टैबलेट्स को MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट और Galaxy AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया। डिस्प्ले की बात करें तो बेस मॉडल में 11 इंच और Ultra मॉडल में 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। भारत में इन टैबलेट्स के प्री-ऑर्डर अब शुरू हो चुके हैं।
Samsung Galaxy Tab S11 Series: क़ीमत और कहाँ से ख़रीदें?
भारत में Samsung Galaxy Tab S11 के Wi-Fi मॉडल की शुरुआती कीमत ₹80,999 रखी गई है, जो 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹85,999 का है। साथ ही, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹96,999 में उपलब्ध होगा।
अगर आप Samsung Galaxy Tab S11 का 5G मॉडल लेना चाहते हैं, तो इसके 12GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹93,999 है। वहीँ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹98,999 बैठती है। बता दें कि इस मॉडल का 512GB स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध नहीं है।
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के Wi-Fi मॉडल की कीमत ₹1,10,999 से शुरू होती है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। आपको इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹1,21,999 में मिलेगा। अगर आप Samsung Galaxy Tab S11 Ultra का 5G मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹1,24,999 और 12GB + 512GB वाला वेरिएंट ₹1,35,999 में उपलब्ध है।
सभी वेरिएंट्स को आप Samsung India की वेबसाइट, Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑथराइज्ड रिटेलर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही प्री-ऑर्डर करने पर कंपनी, ग्राहकों को फ्री 45W ट्रैवल एडेप्टर भी दे रही है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Samsung Galaxy Tab S11 Series के सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय इसका Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसके बेस मॉडल में 11 इंच और Ultra मॉडल में 14.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। बता दें, दोनों ही टैबलेट्स 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं। दोनों टैबलेट्स Grey और Silver कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
दोनों टैबलेट्स में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है। ये डिवाइस Android 16 आधारित वन यूआई 8 पर चलते हैं। साथ ही Samsung ने इसमें अपना Galaxy एआई फीचर जोड़ा किया है। इसमें Google Circle to Search और Gemini AI जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Samsung Galaxy Tab S11 Series: बैटरी और चार्जिंग
Galaxy Tab S11 में 8,400mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Galaxy Tab S11 Ultra में 11,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
दोनों ही टैबलेट्स लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं, जो पावर यूज़र्स के लिए एकदम सही हैं।
फीचर | Samsung Galaxy Tab S11 Series (विवरण) |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 आधारित One UI 8 |
AI फीचर्स | Galaxy AI Suite (Circle to Search, Gemini AI) |
डिस्प्ले | 11 इंच (S11) और 14.6-इंच (S11 Ultra) Dynamic AMOLED 2X |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
ब्राइटनेस | 1,600nits पीक ब्राइटनेस |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi और 5G वेरिएंट्स |
कलर ऑप्शंस | Grey और Silver |
ऑफर्स | प्री-ऑर्डर पर फ्री 45W ट्रैवल एडेप्टर |
Samsung Galaxy Tab S11 Series का Ultra मॉडल खासतौर पर प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि बेस S11 स्टूडेंट्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह सीरीज़ दमदार चिपसेट और लेटेस्ट AI फीचर्स के चलते इस साल की बेस्ट चॉइसेज़ में से एक हो सकती है। अब आने वाले समय में पता चलेगा कि ये ग्राहकों को कितना आकर्षित करती है।
यह भी पढ़ें : IFA 2025: Acer Predator Helios 18P AI (2025) हुआ लॉन्च, Orion और Nitro सीरीज़ लैपटॉप्स नए अंदाज़ में आए नज़र