---Advertisement---

Blackview Xplore 1 ने सबको चौंकाया! नेटवर्क नहीं फिर भी कॉलिंग, 20000mAh बैटरी और 16GB RAM

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Blackview Xplore 1

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आपने ऐसा फोन देखा है जो बिना नेटवर्क कनेक्टिविटी के भी कॉलिंग कर सकता है? नहीं तो हम आपको दिखाते हैं। कंपनी ने Blackview Xplore 1 को ऐसे फीचर के साथ मार्केट में लॉन्च किया है जिसमें बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी कॉलिंग संभव है। जी हां आप सही सुन रहे हैं। स्तन ही नहीं आप मैसेज भी भेज सकते है। इसे यूं समझें कि यह एक वॉकी-टॉकि के जैसे भी काम कर सकता है।

जो एक निर्धारित रेंज में कॉलिंग की सुविधा दे सकता है। फोन में 16GB तक का रैम भी मौजूद है, MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। फोन में 20,000mAh की बैटरी है। यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेशन समेत IP69, IP69K रेटिंग से भी लैस है। तो चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Blackview Xplore 1 Price

Blackview Xplore 1 की कीमत 558 डॉलर (लगभग 50,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से आसानी से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे ओरेंज और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

Blackview Xplore 1 Specifications

Blackview Xplore 1

Blackview Xplore 1 का खास फीचर इसका वॉकी-टॉकी की तरह काम करना है। यह बिना सेल्युलर कनेक्टिविटी के भी कॉलिंग, मैसेजिंग के काम आसानी से आ सकता है। कंपनी के मुताबिक, खुले एरिया में यह 12.4 मील यानी 20 किलोमीटर तक की रेंज में कनेक्टिविटी आसानी से सकता है और शहरी एरिया में 5 किलोमीटर तक एरिया में कॉलिंग कर सकता है। इसमें टू-वे रेडियो सपोर्ट है जो UHF और VHF बैंड्स को भी सपोर्ट करता है।

फीचरडिटेल्स
खास फीचरवॉकी-टॉकी की तरह काम करने वाला फोन
कॉलिंग सपोर्टबिना सेल्युलर नेटवर्क कॉलिंग और मैसेजिंग
कनेक्टिविटी रेंज (ओपन एरिया)20 KM (12.4 मील) तक
कनेक्टिविटी रेंज (शहरी एरिया)5 KM तक
रेडियो सपोर्टटू-वे रेडियो, UHF और VHF बैंड
डिस्प्ले6.78 इंच प्राइमरी डिस्प्ले
सेकंडरी डिस्प्लेहां
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7050
रैम16GB तक
रियर कैमरा64MP प्राइमरी कैमरा
नाइट विजन कैमरा20MP
बैटरी20,000mAh
मोटाई1.2 इंच
वजनलगभग 700 ग्राम
ड्यूरेबिलिटीMIL-STD-810H सर्टिफाइड
प्रोटेक्शन रेटिंगIP69, IP69K

Blackview Xplore 1 के स्मार्टफोन फीचर्स देखें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एक सेकंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है। फोन में 16GB तक रैम है। यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेशन समेत IP69, IP69K रेटिंग से लैस है।

Blackview Xplore 1 के रियर साइड में यूजर्स को 64MP का मेन कैमरा मिल जाएगा। इसी के साथ ही 20MP का नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है। फोन में 20,000mAh की बड़ी बैटरी है। जिसकी मोटाई 1.2 इंच है और वजन 700 ग्राम के करीब है।

लेखक की राय

Blackview Xplore 1 उन यूजर्स के लिए बना है, जहां नेटवर्क अक्सर जवाब दे जाता है। बिना सेल्युलर कनेक्टिविटी कॉलिंग और वॉकी-टॉकी जैसा फीचर इसे एडवेंचर और सिक्योरिटी यूज के लिए खास बनाता है। 20,000mAh की बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती इसे एक अलग कैटेगरी में खड़ा करती है। आम यूजर्स के लिए यह भारी हो सकता है, लेकिन प्रोफेशनल यूज में यह फोन गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment