Budget 2026 Highlights: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण नेBudget 2026 को पेश कर दिया है। बजट में हुई घोषणाओं को देखें तो आने वाले दिनों में भारत में स्मार्टफोन्स की कीमतों में कुछ कमी भी देखने को मिल सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि, स्मार्टफोन की प्राइसेज एकदम से कम नहीं होगी लेकिन बजट के बाद होने वाले इंडस्ट्री परिणामों के तहत कीमतें काफी कम हो सकती हैं।
Budget 2026 में स्मार्टफोन में लगने वाले कम्पोनेंट्स पर ड्यूटी को कम किया गया है, साथ ही लिथियम-आयन सेल पर कस्टम ड्यूटी कम होने से दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…
Budget 2026 में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अप्रत्याशित रूप से सकारात्मक आशा जगाई गई है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कई ऐसी घोषणाएँ कीं जिनसे उम्मीद यह जताई जा रही है कि, आने वाले कुछ समय में स्मार्टफोन काफी सस्ते हो सकते हैं।
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0
सेमीकंडक्टर निर्माण को प्रगति देने पर यहां ज्यादा ध्यान दिया गया है। सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करेंगी। भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स का उत्पादन तेज किया जाएगा। इससे इन प्रोडक्ट्स पर आयात पर लगने वाला शुल्क कम होगा और कीमतों में कमी आएगी।
सस्ते होंगे स्मार्टफोन
Budget 2026 में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में लगने वाले कंपोनेंट्स और कैपिटल गुड्स पर ड्यूटी को पहले से कम कर दिया गया है। इससे स्मार्टफोन की कीमतों में सीधे कटौती नहीं होगी लेकिन आने वाले समय में कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। क्योंकि साथ ही साथ मैमोरी चिप्स की शॉर्टेज है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इधर स्मार्टफोन कंपनियां AI फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं जिससे चिप्स की डिमांड बढ़ी है। यह कीमतों में बढ़ोत्तरी का इशारा करता है।

EV बैटरी के अच्छी खबर
EV बैटरी के लिए खास खबर है। Budget 2026 में लिथियम आयन सेल्स पर कस्टम ड्यूटी को कम कर दिया गया है। यह EV बैटरी में लगने वाला सबसे जरूरी भाग होता है। इसका मतलब यह है कि, अब बैटरियां सस्ते में बनने लगेंगी। लेकिन बहुत जल्द इसका असर इलेक्ट्रिक कारों और अन्य व्हीकल्स की कीमतों में देखने को मिलेगा।
कैंसर दवाएं सस्ती
केंद्र सरकार ने कैंसर दवाओं को सस्ती करने का फैसला किया है। इसी के साथ 17 जरूरी कैंसर दवाओं पर से कस्टम ड्यूटी को के कर दिया गया है। इससे कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी आ गई है। और कुल मिलाकर इलाज अब सस्ते में होने लगेगा।
सोलर पैनल, माइक्रोवेव होंगे सस्ते
इसी के साथ बेसिक कस्टम ड्यूटी कम हो जाने के कारण सोलर पैनल और माइक्रोवेव ओवन भी सस्ते हो सकते हैं।
विदेशी शिक्षा और पर्यटन सस्ता
वहीं, दूसरी तरफ TCS टैक्स को भी सरकार ने कम कर दिया है। टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) के कम हो जाने से विदेशों में पढ़ाई, टूर पैकेज आदि सस्ते हो जाएंगे।
लैदर उत्पाद सस्ते
Budget 2026 में लैदर उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले मैटिरियल पर इम्पोर्ट ड्यूटी को पहले की अपेक्षा कम कर दिया गया है। इससे लैदर प्रोडक्ट्स जैसे बैग, जैकेट, वॉलेट, जूते, बेल्ट आदि भी पहले के अनुसार, ज्यादा सस्ते हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स सामान सस्ता
जानकारी के अनुसार, बजट में खेलो इंडिया मिशन के बारे में भी बताया गया है। जिसके तहत आने वाले दिनों में स्पोर्ट्स उपकरणों को भी काफी सस्ता किया जा सकता है।
लेखक की राय
बजट 2026 तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए दूरगामी असर वाला साबित हो सकता है।
स्मार्टफोन भले तुरंत सस्ते न हों, लेकिन कम्पोनेंट्स पर ड्यूटी घटने से कीमतों पर दबाव जरूर कम होगा।
EV बैटरी, दवाइयों और सोलर जैसे क्षेत्रों में राहत आम लोगों के लिए बड़ी खबर है।
कुल मिलाकर यह बजट उपभोक्ताओं और भविष्य की टेक्नोलॉजी—दोनों के लिए संतुलित संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध












