---Advertisement---

iPhone 16 फिर हुआ औंधे मुंह सस्ता! Flipkart सेल में गिर गई कीमत, जानकर चौंक जाएंगे…

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Croma Everything Apple Sale

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप अपने मौजूदा डिवाइस को iPhone 16 में बदलना चाहते हैं तो, ये ख़बर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आपके लिए फ्लिपकार्ट एक बेहतरीन डील लेकर लाया है। दरअसल, इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग बचत डेज सेल चल रही है।

इस दौरान iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर भी देखने को मिल रहा है। इसका मतलब यह है कि, फिलहाल आप इस डिवाइस को 6,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। एप्पल के इस फ्लैगशिप डिवाइस में आपको एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है जो इसे और भी बेहतरीन बनाता है। तो, चलिए पहले डिवाइस पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं…

iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, एप्पल ने 2024 में iPhone 16 को मार्केट में पेश किया था। जिसकी शुरुआती कीमत फिलहाल अभी 69,900 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिग बचत डेज सेल के दौरान इस फोन को सिर्फ 62,999 रुपये में खरीदने का अवसर दे रहा है, इसका मतलब यह है कि, फोन पर अभी 6,901 रुपये का डिस्काउंट देखने को मिल जाएगा। हालांकि, इस फोन पर कुछ बैंक ऑफर्स भी देखने मिल रहे हैं जहां Flipkart Axis Bank Credit कार्ड और Flipkart SBI Credit कार्ड पर 5% तक का कैशबैक मिल रहा है।

इसके अलावा डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी देखने को मिल रहा है जो इस डील को और भी बेहतरीन बनाता है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 50,200 रुपये तक का डिस्काउंट आसानी से पा सकते हैं। हालांकि ये एक्सचेंज डिस्काउंट पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा।

Apple iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स

बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो, iPhone 16 में यूजर्स को 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो इस डिवाइस में 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है। वहीं, इस स्मार्टफोन में 6-कोर Apple A18 चिप देखने को मिलता है। फोन में 3561 mAh की बैटरी और 25W तक की MagSafe वायरलेस चार्जिंग भी मिल रही है।

iPhone 16

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48MP का मेन और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। जबकि, सामने की तरफ इस डिवाइस में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में एक्शन बटन, कैमरा कंट्रोल बटन, Apple इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन भी मिल रहा है।

लेखक की राय

मौजूदा डिस्काउंट को देखते हुए iPhone 16 इस समय एक बढ़िया डील साबित हो सकता है। Apple A18 चिप और Apple Intelligence इसे फ्यूचर-रेडी बनाते हैं। अगर एक्सचेंज ऑफर का सही फायदा मिल जाए तो कीमत और भी आकर्षक हो जाती है। प्रीमियम iPhone लेने का यह सही मौका कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment