---Advertisement---

दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Infinix NOTE Edge

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिल सकता है। इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Infinix NOTE Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix NOTE Edge Price

Infinix NOTE Edge 5G में 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। जबकि, यह स्मार्टफोन 25 फरवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के अनुसार ICICI बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं एक्सचेंज में अतिरिक्त 2000 रुपये की छूट मिल सकती है।

Infinix NOTE Edge Features & Specifications

Infinix NOTE Edge में यूजर्स को 6.78 इंच का 1.5K 3D का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2644×1208 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग से लैस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास में 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर के साथ माली-G610 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।

Infinix NOTE Edge

बात करें कैमरा सेटअप की तो NOTE Edge के रियर में आपको f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं, फोन में सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR सेंसर दिया गया है।

डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.1 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

लेखक की राय

Infinix NOTE Edge 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है।
6500mAh बैटरी और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।
Dimensity 7100 प्रोसेसर रोजमर्रा के उपयोग और गेमिंग के लिए संतुलित प्रदर्शन दे सकता है।
अगर कीमत के हिसाब से ऑफर्स का फायदा मिल जाए, तो यह फोन एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment