Lava भारत में जल्द ही एक खास स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। जिसमें दो-डिस्प्ले देखने को मिलेगा। हैरानी की बात यह है कि, इसका दूसरा डिस्प्ले रियर पैनल में देखने को मिलेगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है। फोन का टीजर इसके डिजाइन को लेकर काफी कुछ बताता है।
खास बात यह है कि दूसरा डिस्प्ले कैमरा आइलैंड के बिल्कुल बगल में ही उपलब्ध है। वहीं, इस फोन में डुअल रियर कैमरा भी मौजूद होंगे। हालांकि ब्रांड ने बहुत अधिक डिटेल्स का खुलासा अभी नहीं किया है। आइए जानते हैं LAVA के अपकमिंग फोन के बारे में।
Lava के नए फोन में क्या है खास?
बता दें कि, बहुत जल्द भारत में Lava का नया स्मार्टफोन दस्तक देने वाला है। हालांकि, कंपनी का यह नया स्मार्टफोन कई चीजों में बहुत खास होने वाला है। जिसमें डुअल रियर कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसमें दो डिस्प्ले मौजूद होंगे। सेकंडरी डिस्प्ले कैमरा आइलैंड के साथ में मौजूद होगा। लावा ने फोन का टीजर ‘Coming Soon’ के साथ जारी किया है।
इसका मतलब यह है कि, जल्द ही ब्रांड इसे मार्केट में पेश करनेवाली है। टीजर में यह भी देखने को मिल सकता है कि, रियर पैनल में एक छोटा, आयताकार डिस्प्ले मौजूद है जो एक तरह से कैमरा आइलैंड के अंदर ही प्लेस किया गया है।
कैसा रहने वाला है कैमरा ?
खास बात यह है कि, इस फोन में यूजर्स को डुअल कैमरा के लिए दो रिंग भी देखने को मिल जाएगा। बता दें कि, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलेगा। इसमें AI फीचर्स भी दिया गया है। बात करें, बॉडी डिजाइन की तो इसका किनारा शार्प होने के साथ गोलाकार है।

फोन का राइट स्पाइन क्लीन है, जिसका अर्थ यह है कि वाल्यूम और पावर बटन लेफ्ट स्पाइन पर दिए जा सकते हैं। फोन को देखकर लगता है कि यह Xiaomi 17 Pro से प्रेरित हो सकता है। Xiaomi 17 Pro में सेकंडरी M10 डिस्प्ले मिलता है और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है।
बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कंपनी दो डिस्प्ले वाला फोन ला रही है। क्योंकि, इससे पहले देखा गया है कि, लावा ने अपने पोर्टफोलियो में Lava Agni 3 को मार्केट में पेश किया था। जिसमें 1.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले रियर पैनल देखने को मिलता है। इसके अलावा Lava Blaze Duo भी लॉन्च हो चुका है जिसके रियर में आपको 1.58 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा।
लेखक की राय
Lava का डुअल-डिस्प्ले स्मार्टफोन कॉन्सेप्ट भारतीय बाजार में एक बार फिर ब्रांड की इनोवेटिव सोच को दिखाता है।
रियर पैनल पर सेकंडरी डिस्प्ले का कैमरा आइलैंड के साथ इंटीग्रेशन इसे प्रीमियम लुक दे सकता है।
50MP कैमरा और AI फीचर्स मिड-रेंज यूजर्स के लिए इसे आकर्षक बना सकते हैं।
अगर कीमत संतुलित रखी गई, तो यह फोन अपने सेगमेंट में अलग पहचान बना सकता है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स












