Lava Yuva Star 3 भारत में बजट फोन के रूप में पेश हो गया है। फोन इससे पहले आए Yuva Star 2 का सक्सेसर है। Lava Yuva Star 3 में अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर्स देखने को मिलेगा। वहीं, इस फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
इसमें मैटे फिनिश डिजाइन भी दिया गया है। फोन में मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 8 जीबी तक रैम मिलती है। इसमें UNISOC चिपसेट है। आइए जानते हैं Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
Lava Yuva Star 3 Price in India
Yuva Star 3 की भारत में कीमत Rs. 7,499 है। फोन में सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ में 1 साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का दावा की है। फोन की सेल मार्च 2026 से शुरू होगी। इसे lavamobiles.com प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन को इंडस ब्लैक, और सियाचेन व्हाइट कलर्स में आसानी से खरीदा जा सकता है।
Lava Yuva Star 3 Specifications
Yuva Star 3 में 6.75 इंच का LCD कर्व्ड डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं, ये फोन HD प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। फोन में UNISOC SC9863A चिपसेट भी मौजूद है जिसके साथ 4GB फिजिकल रैम, और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यह 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन Android 15 के Go एडिशन के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है।

Lava Yuva Star 3 Camera
Yuva Star 3 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा उपलब्ध है। वर्टीकल पोजीशन में इसके कैमरा प्लेस किए गए हैं। कैमरा रिंग के साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Lava Yuva Star 3 Processor
Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी मिल जाएगी। वहीं कंपनी ने इसके साथ में 10W का चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। फोन में USB Type-C फीचर देखने को मिलता है जो इसे फास्ट चार्ज करता है। इसके डाइमेंशन 164.96×76.1×8.5mm हैं और वजन 193.7 ग्राम है।
Lava Yuva Star 3 Connectivity, Security
Lava Yuva Star 3 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2, GPS जैसे ऑप्शंस मिल जाएंगे। जबकि सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। इसमें फेस-अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
लेखक की राय
Lava Yuva Star 3 बजट सेगमेंट में एक संतुलित विकल्प बनकर सामने आया है।
7,499 रुपये की कीमत में 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग इसे खास बनाते हैं।
हालांकि, UNISOC प्रोसेसर और 10W चार्जिंग पावर यूजर्स को औसत परफॉर्मेंस ही देंगे।
फिर भी, एंट्री-लेवल स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: टैबलेट्स पर ये दमदार ऑफर अभी नहीं देखा तो पछताओगे!












