---Advertisement---

Ulefone का अनोखा स्मार्टफोन जारी, फोन से कैमरा बाहर निकालकर इस्तेमाल कर सकेंगे,

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Ulefone

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Ulefone एक अनोखा फोन MWC 2026 स्मार्टफोन को बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन RugOne Xsnap 7 Pro को टीज किया है। यह फोन एक अनोखे फीचर से लैस होकर आने वाला है। इतना ही नहीं, इस फोन का कैमरा इसकी बॉडी से निकाल कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है!

RugOne Xsnap 7 Pro दुनिया का पहला ऐसा फोन होने वाला है। जिसका कैमरा बाहर निकाल कर यूजर्स अपने प्रयोग में ला सकते हैं। या यूं कहें कि फोन का कैमरा एक एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल होगा। आइए जानते हैं इसकी सभी स्पेसिफिकेशंस।

MWC 2026 में Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro फोन को मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये फोन पहला डिटेचेबल कैमरा वाला फोन होगा जिसके लेंस को एक्शन कैमरा की तरह प्रयोग किया जा सकेगा। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी, और 64MP का नाइट विजन कैमरा उपलब्ध है। 2 मार्च से बार्सिलोना में शुरू होने वाले MWC 2026 में फोन पेश हो सकता है। इस फोन में कंपनी ने कई धांसू फीचर्स दिए हैं।

Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro Features

Ulefone

Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro में MediaTek Dimensity 8400 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। देखा जाए तो इस फोन में 6.67 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया होगा। इतना ही नहीं, इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला AMOLED पैनल भी दिया होगा। फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी देने वाली है। इसमें 50MP का मेन कैमरा होगा। फोन में 64MP का नाइट विजन कैमरा बताया गया है।

First Smartphone with Detachable Camera

Ulefone का हाइलाइट फीचर इसका डिटेचेबल मेग्नेटिक एक्शन कैमरा होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है कि यह डिटेच हो सकने वाला कैमरा मेन सेंसर होगा या फिर सेकंडरी सेंसर होगा। जानकारी तो यह भी मिली है कि, इस कैमरे की साइज अंगूठे जितनी हो सकती है। जिसे आसानी से फोन की बॉडी से अलग किया जा सकता है। कैमरा में एक छोटी बैटरी होने की खबर भी है।

जिसमें सीमित समय तक बैकअप यूजर्स को मिल सकता है। खबरों की मानें तो लगभग आधे घंटे तक का बैकअप इस कैमरा में देखने को मिलेगा। इससे फोटो या वीडियो लेते समय फोन की स्क्रीन को रिमोट मॉनिटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। बहुत अधिक डिटेल्स अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यह फोन जाहिर तौर पर मार्केट में हलचल पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment