---Advertisement---

Poco X8 Pro Max में आ सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Poco X8 Pro Max

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का Poco X8 Pro Max बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही Poco X8 Pro को भी पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में Poco X8 Pro Max को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) से सर्टिफिकेशन मिला है।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन की इंडोनेशिया में TKDN सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर – 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी भी होगी। Poco X8 Pro Max को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इस सीरीज के Poco X8 Pro को भारत मे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला था। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco X7 Pro की जगह लेगा।

Poco X8 Pro price

हाल ही में बेल्जियम में Xiaomi की वेबसाइट पर Poco X8 Pro को देखा गया था। देखा जाए तो, इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 399 यूरो (लगभग 42,900 रुपये), 8 GB + 512 GB का 449 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) और 12 GB+ 512 GB का 479 यूरो (लगभग 51,600 रुपये) का है। जानकारी के लिए बता दें कि, Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को मार्च में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

Poco X8 Pro Max price

Poco X8 Pro Max के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 529 यूरो (लगभग 56,900 रुपये) तक हो सकता है। वहीं, Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Redmi Turbo 5 का Poco X8 Pro रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Poco X8 Pro Max

Redmi Turbo 5 Features

Redmi Turbo 5 में यूजर्स को 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। देखा जाए तो, इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Redmi Turbo 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।

लेखक की राय

Poco की X8 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार एंट्री साबित हो सकती है।
बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर इसे गेमिंग यूजर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं।
हालांकि, भारतीय कीमत और असली परफॉर्मेंस लॉन्च के बाद ही साफ होगी।
अगर कीमत संतुलित रही, तो यह सीरीज बाजार में कड़ी टक्कर दे सकती है।

यह भी पढ़ें: अब और भी किफायती! Motorola Edge 50 Pro मिल रहा ₹12,000 डिस्काउंट के साथ

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment