Poco X8 Pro: चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco की नई सीरीज को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष Poco X7 सीरीज को पेश किया गया था।
Poco X8 Pro फीचर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने यह बताया है कि, Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Mali-G720 MC8 GPU दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और Wi-Fi के विकल्प हो सकते हैं।
Poco X8 Pro कैमरा

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी।100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है।
हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर – Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। X8 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में Poco X8 Pro को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Poco X8 Pro Max Features
आगामी सीरीज के Poco X8 Pro Max में आपको 6.83 इंच का 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Poco X8 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
लेखक की राय
X8 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशन के लिहाज से काफी दमदार दिखाई दे रही है। बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए आकर्षक बना सकते हैं। अगर कीमत प्रतिस्पर्धी रखी गई, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना सकती है। अब आधिकारिक लॉन्च और प्राइसिंग का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती












