---Advertisement---

लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! Poco X8 Pro सीरीज की कीमत आई सामने, बैटरी देख हो जाएंगे हैरान

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Poco X8 Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Poco X8 सीरीज का लॉन्च अब काफी पास है। कंपनी की धांसू स्मार्टफोन सीरीज को लेकर कई लीक्स सामने आ रहे हैं। सीरीज में कंपनी दमदार परफॉर्मेंस वाले Poco X8 Pro और X8 Pro Max को कथित तौर पर लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों ही स्मार्टफोन Dimensity पावरफुल चिपसेट से लैस हैं। देखा जाए तो, Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस कि जानकारी मिल गई है।

कंपनी के प्रोमोशनल पेज पर इनके प्राइसिंग डिटेल्स को देखा गया है। साथ ही फोन के कलर वेरिएंट्स भी लीक हो गए हैं। Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले आइए जानते हैं सभी खास बातें।

Poco X8 Pro, X8 Pro Max Price (Leaked)

X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले ही प्राइस, कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। XioamiTime की रिपोर्ट के अनुसार, Poco X8 Pro का 8GB+256GB वेरिएंट 399.90 यूरो (लगभग 42,800 रुपये), वहीं, 8GB+512GB वेरिएंट 449.90 यूरो (लगभग 48,000 रुपये), जबकि 12GB+512GB वेरिएंट 479.90 यूरो (लगभग 51,300 रुपये) में आने वाला है।

वेरिएंटकीमत
Poco X8 Pro (8GB + 256GB)€399.90 (लगभग ₹42,800)
X8 Pro (8GB + 512GB)€449.90 (लगभग ₹48,000)
Poco X8 Pro (12GB + 512GB)€479.90 (लगभग ₹51,300)
Poco X8 Pro Max (12GB + 256GB)€529.90 (लगभग ₹56,700)
Poco X8 Pro Max (12GB + 512GB)€579.90 (लगभग ₹62,000)

Poco X8 Pro Max की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार, Poco X8 Pro Max का 12GB+256GB वेरिएंट 529.90 यूरो (लगभग 56,700 रुपये) में आने वाला है। वहीं, 12GB+512GB वेरिएंट 579.90 यूरो (लगभग 62,000 रुपये) में आने वाला है।

Poco X8 Pro, X8 Pro Max Color Variants

X8 Pro, X8 Pro Max के कलर वेरिएंट्स भी इस लिस्टिंग के साथ लीक हो गए हैं। फोन को ब्लैक, व्हाइट, मिंट ग्रीन शेड्स में देखा जा सकता है। दोनों ही वेरिएंट्स के लिए कंपनी एक जैसा डिजाइन, और एक जैसे कलर पेश कर सकती है। लिस्टिंग के साथ फोन के स्पेसिफिकेशंस मेंशन नहीं किए गए हैं। कहा गया है कि दोनों ही फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max के ही मिलते जुलते वेरिएंट्स होने वाले हैं।

Poco X8 Pro, X8 Pro Max Specifications

X8 Pro, X8 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही चर्चाओं में है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों ही स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस हो सकते हैं।

Poco X8 Pro Specifications

Poco X8 Pro में यूजर्स को 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन मौजूद है। हालांकि इस फोन में कथित तौर पर Dimensity 8500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6500mAh की बैटरी भी होगी।

Poco X8 Pro

यहां पर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Poco X8 Pro Max Specifications

Poco X8 Pro Max में आपको 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं, इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। हालांकि, उम्मीद यह भी है कि, इस फोन में Dimensity 9500s का चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि एक पावरफुल चिपसेट है। फोन में कंपनी विशाल कैपिसिटी की बैटरी देगी। Poco X8 Pro Max में 8,550mAh की बैटरी दी जा सकती है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.83-इंच OLED
रिफ्रेश रेट120Hz
रिजॉल्यूशन1.5K
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500s (Expected)
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा20MP
बैटरी8,550mAh
चार्जिंग100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
रिवर्स चार्जिंग27W तक
खास बातविशाल बैटरी + सुपर फास्ट चार्जिंग

फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसमें 27W तक रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके रियर में प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

लेखक की राय

Poco X8 सीरीज प्राइस और फीचर्स के हिसाब से इस बार काफी आक्रामक नजर आ रही है। दमदार Dimensity चिपसेट, OLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग इसे परफॉर्मेंस लवर्स के लिए खास बनाते हैं। खासकर X8 Pro Max की बड़ी बैटरी इसे सेगमेंट में अलग पहचान दे सकती है। अगर भारत में कीमतें संतुलित रहीं, तो यह सीरीज मिड-प्रिमियम मार्केट में हलचल मचा सकती है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 5G पर 30,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही है सबसे तगड़ी डील

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment