---Advertisement---

Realme Neo 8 ने मचाया धमाल, 8,000mAh बैटरी के साथ कीमत और फीचर्स हुए सामने

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Realme

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने गुरुवार को Realme Neo 8 को मार्केट में पेश कर दिया है। वहीं, इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 भी दिया गया है। जबकि, Realme Neo 8 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगपिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। जबकि, इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इस फोन के परफॉमेंस बारे में विस्तार से…

Realme Neo 8 का प्राइस, उपलब्धता

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,399 (लगभग 31,600 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,699 (लगभग 35,400 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,899 (लगभग 38,100 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,199 (लगभग 42,000 रुपये) और 16 GB+1 TB वेरिएंट का CNY 3,699 (लगभग 48,600 रुपये) का है। Realme Neo 8 को व्हाइट, पर्पल और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

RAM + स्टोरेज वेरिएंटकीमत (CNY)भारत में अनुमानित कीमत
12GB + 256GBCNY 2,399लगभग ₹31,600
16GB + 256GBCNY 2,699लगभग ₹35,400
12GB + 512GBCNY 2,899लगभग ₹38,100
16GB + 512GBCNY 3,199लगभग ₹42,000
16GB + 1TBCNY 3,699लगभग ₹48,600

Realme Neo 8 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.78 इंच का फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल मिल जाएगा। हालांकि, इसके डिस्प्ले के लिए क्रिस्टल आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है। शानदार बात है कि इस, Realme Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का उपयोग किया गया है।

Realme Neo 8

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। जबकि, इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फीचरडिटेल
SIMडुअल SIM
डिस्प्ले साइज6.78 इंच
डिस्प्ले टाइपAMOLED
रेजोल्यूशनFull HD+ (1272 × 2772 पिक्सल)
रिफ्रेश रेट165Hz
टच सैंपलिंग रेट360Hz
पीक ब्राइटनेस3,800 निट्स
डिस्प्ले प्रोटेक्शनCrystal Armor Glass
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 5
रियर कैमरा (वाइड)50MP (OIS सपोर्ट)
रियर कैमरा (टेलीफोटो)50MP
रियर कैमरा (अल्ट्रा-वाइड)8MP
फ्रंट कैमरा16MP
फिंगरप्रिंट सेंसर3D अल्ट्रासोनिक
बैटरी8,000mAh
फास्ट चार्जिंग80W वायर्ड + बायपास चार्जिंग
5G सपोर्टहां
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou, Galileo
USB पोर्टUSB Type-C
सेंसर्सई-कम्पास, एंबिएंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलरोमीटर, जायरोस्कोप
ऑडियोडुअल स्टीरियो स्पीकर्स
मोटाई8.30mm
वजनलगभग 215 ग्राम
Android अपडेट3 साल
सिक्योरिटी अपडेट4 साल

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, GPS, BeiDou, Wi-Fi, Galileo और USB Type-C पोर्ट इत्यादि कई ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। वहीं, इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप देखने को मिल जाएगा। खास बात यह है कि, इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं।

Realme Neo 8 की 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जबकि, इस स्मार्टफोन की थिकनेस केवल 8.30 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है। Realme ने यह भी जानकारी दी है कि, इस स्मार्टफोन के लिए तीन Android अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

लेखक की राय

Realme Neo 8 दमदार परफॉर्मेंस और फीचर-लोडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है। Snapdragon 8 Gen 5, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक बनाती है। अगर भारत में सही कीमत पर लॉन्च हुआ, तो यह फ्लैगशिप किलर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment