---Advertisement---

Realme का ‘Selfie Mirror’ 5G फोन लॉन्च! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ धांसू एंट्री

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Realme

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Realme जल्द ही भारत में अपना एक और शानदार फोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। जिसे कंपनी Realme 16 5G के नाम से लॉन्च कर सकती है। ये नया डिवाइस 16 सीरीज लाइनअप के तहत पेश किया जाएगा। जबकि कंपनी ने अभी तक फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन डिवाइस से जुड़े कुछ फीचर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन सामने आने लगे हैं।

कंपनी ने इस बार डिवाइस में कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को और भी शानदार बनाने के बजाय, सेल्फी लेने के एक नए तरीके पर जोर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से …

सेल्फी लेने का बदल जाएगा अंदाज

Realme इस डिवाइस को सेल्फी मिरर फोन कह रहा है, जो एक ऐसे फीचर है जिसे सेल्फी को फ्रेम करना और खींचना आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि इसका आइडिया काफी सीधा-सा है। यह फोन आपको अपने शॉट का प्रीव्यू रियल टाइम में देखने की सुविधा देता है।

Realme

Realme 16 5G के संभावित फीचर्स

Realme के इस अपकमिंग डिवाइस में 6.57-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। इसी के साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा शामिल हो सकता है।

मिलेगी 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी

इतना ही नहीं इस फोन में यूजर्स को 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ही इस डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी, 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इस डिवाइस को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Lava Yuva Star 3 लॉन्च: 8GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ कीमत ₹7,500 से भी कम!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment