---Advertisement---

Red Magic 11 Air ग्लोबली लॉन्च: Snapdragon 8 Elite, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का दम

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Red Magic 11 Air

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

गेमिंग पर फोकस्ड स्मार्टफोन Red Magic 11 Air को गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया है। वहीं, इस स्मार्टफोन में आपको 6.85 इंच 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। इतना ही नहीं, फोन के परफॉमेंस को तगड़ा बनाने के लिए इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।

इस स्मार्टफोन में डुअल एक्टिव कूलिंग फैन के साथ ICE कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है। इसमें कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Red Magic 11 Air का प्राइस

बात करें कीमत की तो, इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 499 यूरो (लगभग 54,800 रुपये) है। हालांकि, ये फोन 16 GB + 512 GB के वेरिएंट में भी मौजूद है। Red Magic 11 Air को Stardust White और Quantum Black कलर्स में लाया गया है।

Red Magic 11 Air के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में आपको 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। इतना ही नहीं, इस फोन का डिस्प्ले Star Shield Eye Protection Technology 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ बना है। खास बात यह है कि, इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया है।

Red Magic 11 Air

जानकारी के अनुसार, ये फोन Android 16 पर बेस्ड है। जो RedMagic OS 11.0 पर काम करता है। इसमें कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Cube Sky Engine 3.0, बिल्ट-इन PC एम्युलेटर, 520 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शोल्डर ट्रिगर बटन जैसे गेमिंग से जुड़े कई शानदार फीचर्स देखने को मिल जाएगा।

जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल एक्टिव कूलिंग फैन और वेपर चैंबर के साथ ICE Magic Cooling System भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी सपोर्ट करता है।

फीचरडिटेल्स
डिस्प्ले6.85 इंच 1.5K फुल स्क्रीन (2688 × 1216 पिक्सल)
रिफ्रेश रेट144Hz
डिस्प्ले टेक्नोलॉजीStar Shield Eye Protection 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग
सर्टिफिकेशनSGS लो ब्लू लाइट
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित RedMagic OS 11.0
गेमिंग चिपRedCore R4
गेमिंग फीचर्सCube Sky Engine 3.0, PC Emulator, 520Hz Touch Sampling
शोल्डर ट्रिगरहां (Gaming Trigger Buttons)
कूलिंग सिस्टमICE Magic Cooling System, Dual Active Fan, Vapor Chamber
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी7,000mAh
चार्जिंग120W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग
कनेक्टिविटीNFC, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल
डायमेंशन163.82 × 76.54 × 7.85 mm
वजनलगभग 207 ग्राम

Red Magic 11 Air आपको डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल जाएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल जाएगा। जबकि, इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बाद बैटरी दी गई है। जो 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Red Magic 11 Air का साइज 163.82 × 76.54 ×7.85 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है।

लेखक की राय

Red Magic 11 Air हार्डकोर मोबाइल गेमर्स के लिए एक दमदार पैकेज बनकर सामने आता है। Snapdragon 8 Elite, एक्टिव कूलिंग फैन और 144Hz डिस्प्ले इसे परफॉर्मेंस के मामले में अलग पहचान देते हैं। बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग लंबे गेमिंग सेशंस को सपोर्ट करती है। हालांकि कैमरा सेक्शन औसत है, लेकिन गेमिंग फोकस यूज़र्स के लिए यह फोन पूरी तरह पैसा वसूल लगता है।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment